{"_id":"679e8812ba258179da0c8083","slug":"shyam-baba-will-be-decorated-with-15-kg-yellow-flowers-and-51-garlands-panipat-news-c-244-1-pnp1007-131550-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्याम बाबा का 15 किलो पीले फूलों और 51 मालाओं से किया जाएगा शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्याम बाबा का 15 किलो पीले फूलों और 51 मालाओं से किया जाएगा शृंगार
विज्ञापन
समालखा। वसंत पंचमी के लिए श्री श्याम बाबा मंदिर चुलकाना आकर्षक रूप से सजाया गया है। वसंत पंचमी पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने पर किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुलिस अधिकारियों को मंदिर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर प्रधान रोशन लाल ने बताया कि श्री श्याम बाबा का शृंगार 15 किलो पीले फूलों से और 51 मालाओं से किया जाएगा। इसमें ड्राई फ्रूट की माला होंगी।
सह सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों लोग वसंत पंचमी पर चुलकाना धाम पहुंचेंगे। बाहर से आने वाली गाड़ियों को गांव के बाहर ही रुकवा दिया जाएगा। मंदिर में प्रवेश के लिए गेट संख्या एक और तीन होंगे। 50 सेवादार, 50 सिक्योरिटी गार्ड, 20-20 पुलिस कर्मी दिन व रात को व 10-10 पुलिस कर्मी सिविल में और दो कर्मी कंप्यूटर पर रहेंगे। श्री श्याम बाबा का शृंगार 15 किलो पीले फूलों से और 51 मालाओं से किया जाएगा। इसमें ड्राई फ्रूट की माला होंगी। सात हजार गुब्बारों से मंदिर को सजाया गया है। पुजारी मांगेराम ने बताया कि दो से 20 फरवरी तक बाबा के अंगवस्त्र श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे। बाबा के दर्शन कर चुलकाना श्यामजी के इस वस्त्र को पाने के लिए श्रद्धालु विदेशों से भी आते है। श्यामजी की महिमा जितनी निराली है उतना ही अनुपम उनका शृंगार व पोशाक होते हैं। जिन्हें देखने व पाने की ललक लाखों श्रद्धालु मन में पाले रहते है। जिसे यह वस्त्र मिल जाता है उसे बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। श्री श्याम बाबा चुलकाना वाले का वस्त्र साल में एक बार बदला जाता है। पंचामृत से स्नान कराकर फिर से पीले रंग का अंगवस्त्र पहनाकर उसके ऊपर पोशाक और पीले फूलों का शृंगार किया जाता है। श्री श्याम बाबा को पीले चावल बनाकर भोग लगाया जाता है।