पानीपत। श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा के कार्यकारिणी के लिए 30 जनवरी को होंगे इसके लिए प्रत्याशियों ने रविवार को अपने नामांकन दाखिल कराए।
नामांकन चुनाव अधिकारी विपिन पांचाल और डाॅ. इंद्रपाल पांचाल के नेतृत्व में दाखिल किए गए। विपिन पांचाल ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए रोहतास पांचाल और सुनील पांचाल, उप प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार, ममता रानी, मांगेराम और ऋषिपाल ने नामांकन दाखिल किए। महासचिव पद के लिए रविंद्र पांचाल और विनोद पांचाल, बिट्टू ने नामांकन दाखिल किए। सचिव पद के लिए बबलू पांचाल और जितेंद्र पांचाल ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र पांचाल और जयपाल पांचाल ने नामांकन दाखिल किए।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मनोज पांचाल, रामनाथ, विशाल, प्रमोद कुमार, मनोज पुत्र रामजन, बिट्टू, जितेंद्र पांचाल कंडेला, मुनेश खेडक़ी, विनोद दलहेड़ी, नितीन, मनोज पांचाल कलाकार ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। संवाद