फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shravan, Divya and Jasmeet won the Falls Ceiling Competition

फॉल्स सीलिंग प्रतियोगिता में श्रवण, दिव्य और जसमीत ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shravan, Divya and Jasmeet won the Falls Ceiling Competition
पानीपत। आर्य कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग एवं होम सांइस विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। फॉल्स सीलिंग प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय के श्रवण कुमार ने प्रथम स्थान, दिव्य ने द्वितीय और जसमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

आर्टिस्टिक ऑब्जेक्ट प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय के छात्र दिव्य एवं एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की अदिति जैन ने संयुक्त रुप से प्रथम, आर्य महाविद्यालय के श्रवण कुमार ने द्वितीय और अमेठी यूनिवर्सिटी नोएडा के उमे अमन फातिमा एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड दिल्ली की कनुप्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा रस्लीन कौर ने प्रथम, आर्य महाविद्यालय की छात्रा काजल सैनी ने द्वितीय, आर्य महाविद्यालय के छात्र कमल एवं अमाइटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी नोएडा की छात्रा दिव्या सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्लोर टाइटल डिजाइन प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय की जसमीत ने प्रथम, दिव्य ने द्वितीय, श्रवण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्वेलरी डिजाइन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय जालंधर की छात्रा राजवीर कौर ने प्रथम, आर्य महाविद्यालय की छात्रा तनु देवी ने द्वितीय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रा केएम नजमा एवं सीआईएसकेएमवी कॉलेज पुंडरी की स्नेह लता ने संयुक्त रूपसे तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय कपूरथला की छात्रा रमनप्रीत ने प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा सुरुचि एवं डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की छात्रा रमनप्रीत कौर और सीआईएसकेएमवीकॉलेज की छात्रा मोनिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय और कन्या महाविद्यालय की छात्रा सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय की छात्रापूनम ने प्रथम, महाराजा सयाजीराऊ यूनिवर्सिटीवडोदरा गुजरात की छात्रा तेजस्विनी खोखर ने द्वितीय और गीताडिग्री कॉलेज शेरा पानीपत की छात्रा रितु एवं डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की छात्राशीतल और महाराजा सयाजीराऊ यूनिवर्सिटी बरौदा की छात्रा अरवा खानरहीम नेसंयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। पाउच मेकिंग प्रतियोगिता में वुमन पॉलिटेक्निक एएमयू कीछात्रा अरीबा खान ने प्रथम, कवा डीएवी गर्ल्स कॉलेज करनाल कीछात्रा वैशाली चौधरी ने द्वितीय और आर्य महाविद्यालय की छात्रालक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए फैशन डिजाइनिंग व होम सांइस विभाग की प्रभारी डॉ. संतोष टिक्कू को और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने भी पूरे आर्य कॉलेज परिवार को ऑनलाइन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed