फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shops open secretly in lockdown, Panipat

लॉकडाउन में चोरी छिपे खुल रहीं दुकानें, प्रशासन दिख रहा विफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shops open secretly in lockdown, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। प्रशासन की सख्ती न होने के कारण शहर में लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रहा है। दोपहर तक हर दुकान और देर शाम तक चोरी छिपे गारमेंट्स एवं मोबाइल की दुकानें आधा शटर गिराकर खुली रहती हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी है, इसके बाद भी दुकानें बंद कराने से कतराते हैं। धारा 144 के बावजूद लोग इकट्ठे होते हैं और दुकानदार भी अपनी दुकानों के बाहर बैठे रहते हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला उपायुक्त की ओर से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शहर में आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुबह होते ही जरूरी वस्तुओं की दुकानों के साथ ही अन्य दुकानें भी खुल जाती हैं। इनको न पुलिस का भय होता है और न ही किसी तरह के चालान से ये दुकानदार घबराते हैं। कुछ दुकानदार तो दिनभर अपनी दुकानों के बाहर बैठे रहते हैं और ग्राहक के आने पर उन्हें अंदर बैठाकर शटर नीचे कर खरीदारी करवाकर शटर खोल निकाल देते हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद भी माता पुली रोड के मुहाने, माता पुली के सामने, रोशन फोटो स्टूडियो के पास आधा शटर खोलकर सामान बेचते रहे। पुलिस कर्मी औपचारिकता पूरी करने के लिए हॉर्न बजाते हुए चेतावनी देते हुए निकल जाते हैं। यहीं नहीं कई जगह तो मोबाइल, गारमेंट्स, करियाणा की दुकानों के खुले होने के बावजूद वहां खड़े पुलिसकर्मी रेहड़ी वालों को हटाने में लगे रहते हैं और रसूखदार दुकानदारों को छोड़ दिया जाता है। स्थानीय राजेश, अंकित, सौरभ, जयबीर, राजू, सचिन, विकास, राकेश आदि का कहना है कि प्रशासन को दोहरा रवैया छोड़ना होगा तभी कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed