फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopper robbed on the back of the pistol

दुकानदार से पिस्तौल के दम पर लूट

Thu, 27 Mar 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 27 Mar 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
मतलौडा। थाना क्षेत्र में बीती देर रात को बदमाशों ने एक दुकानदार से पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा थैला लूट लिया। इसमें करीब 32 हजार रुपये थे। बदमाशों ने उसके सिर में बट भी मार दिया। पीड़ित दुकानदार ने फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


मतलौडा बस अड्डे के वैसर रोड पर करियाना स्टोर चलाने वाला दुकानदार बस्ती राम अपने भाई आजाद सिंह गांव के एक अन्य साथी के साथ बीती रात को मोटरसाइकिल पर अपने गांव वैसर जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


बस्ती राम और आजाद सिंह के माथे पर पिस्तौल के बट मारे और फिर उनकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। उनको पैसों से भरा बैग देने को कहा। घटना से डरे सहमे बस्तीराम ने पैसों से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। इसमें करीब 32 हजार रुपये थे। उन्होंने गांव में अपना इलाज कराया और परिवार के लोगों को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed