फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper went for a walk, goods worth 19 lakhs crossed from home

घूमने गया दुकानदार, घर से 19 लाख का सामान पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper went for a walk, goods worth 19 lakhs crossed from home
पानीपत। घर पहुंचकर सामान की तलाश करते परिवार के सदस्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। गुरुनानक पुरा में एक मकान से 1.9 लाख रुपये और 17 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार ने बताया कि वह परिवार के साथ शिमला घूमने गया था। भतीजे ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। सोमवार देर शाम घर पहुंचा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

कच्चा कैंप के गुरुनानक पुरा निवासी पवन ने बताया कि वह हाल में रमेश के मकान में किराये पर रहता है। उसकी इनवर्टर बैटरी की दुकान है। विराट नगर में मकान बन रहा है। 22 जनवरी को वह परिवार के साथ शिमला घूमने गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भतीजे सचिन ने चोरी की सूचना दी। वह देर शाम तक यहां पहुंचे तो करीब 19 लाख की चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि उसको कुछ गहने शादी में और कुछ गहने साले की शादी में मिले थे। करीब 35-36 तोले सोना चोरी हो गया। इनमें एक सोने का कड़ा, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक गले का सोने का सेट, 10 जोड़ी टॉप्स, पत्नी की दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, तीन सोने के लॉकेट चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की तो 23 जनवरी की रात दो युवक मकान में घुसते नजर आए, जिन्होंने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- राजपाल सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

पानीपत। चोरी के बाद खुल पड़े बॉक्स।

पानीपत। चोरी के बाद खुल पड़े बॉक्स।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed