फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper received death threat

Panipat News: दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper received death threat
पानीपत। जीटी रोड स्थित आर्य सीसे स्कूल के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक को एक युवक ने 224200 रुपये के चार एसी लेकर पेमेंट देने से इंकार कर दिया। शोरूम मालिक ने उससे पैसे मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरूम संचालक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


असंध रोड नारायण सिंह पार्क निवासी योगिंद्र बंसल ने बताया कि उसका आर्य स्कूल के पास जीटी रोड पर बंसल रेडियो काॅरपोरेशन के नाम से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। 19 फरवरी को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अक्षय बंसल बताया और अपने पिता का नाम सुशील बंसल उर्फ काका बंसल बताया। उसने कहा कि उसे एक एलईडी चाहिए। वह इसके लिए एक सिक्योरिटी चेक दे देगा। उसने उससे व्हाट्सएप पर चेक मंगवाया। उसने एक 45900 रुपये का चेक बनाकर सेक्टर 25 टू में अक्षय बंसल के नाम बिल बनाकर भेज दिया। उसने उसको 45900 रुपये का चेक दे दिया। 28 फरवरी को वह उन्हें पैसे दे गया और अपना चेक वापस ले गया। इससे उसका उस पर विश्वास बन गया। फिर वह 12 मार्च को शोरूम पर आया और 70 हजार रुपये का एक एसी और एक स्टेबलाइजर बिल बनवाकर ले गया। उसने उसे 70 हजार रुपये का सिक्योरिटी चेक दिया। फिर वह 15 मार्च को 55 हजार का एसी ले गया और सिक्योरिटी चेक दे गया। उसके बाद अक्षय बंसल व आर्यन गुप्ता उनके शोरूम पर दो बार आए। आर्यन गुप्ता ने उसे कहा कि अक्षय बंसल जो भी सामान उधार में खरीदे। उसे दे देना क्योंकि यह उनका किरायेदार है। फिर वह 21 मार्च को 224200 रुपये के चार एसी ले गया लेकिन इसके बाद वह पैसे नहीं देकर गया। उसने कुछ दिन बाद पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed