फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shop theft , policeman threatened

दुकान में चोरी, पुलिसकर्मी ने डराया

Wed, 29 Jan 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 29 Jan 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड आठ मरला स्थित एक पेंट और हार्डवेयर की दुकान में दो माह में दूसरी बार चोरी हो गई। इस बार भी चोर दुकान से नकदी समेत हार्डवेयर का सामान उड़ा ले गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


लेकिन दुकान के ही कारिंदों पर कार्रवाई करने की बात कह दी। पुलिसकर्मी के रवैये से दुकानदार पीछे हट गया। जाटल रोड आठ मरला स्थित भगवती पेंट्स की दुकान में बीती रात को चोरी हो गई। दुकान के संचालक प्रवीण कुमार मंगलवार सुबह पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर दुकान की छत से सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से 10-15 हजार रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रवीण ने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नजदीकी चौकी से एक पुलिसकर्मी दुकान पर पहुंचा और जायजा लिया। पुलिसकर्मी ने दुकान का जायजा लेकर चोरी की गुंजाइश न होने की बात कहते हुए दुकान पर काम करने वाले कारिंदों पर शक जताया और चोरी की शिकायत पर सभी कारिंदों का नाम लिखने की बात कही।

इस पर दुकानदार पीछे हट गया। पुलिसकर्मी के कहने पर कारिंदों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने में भेजा। लेकिन शाम तक चोरी के मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

प्रवीण कुमार ने बताया कि दिवाली के दिन भी उसकी दुकान में चोरी हुई थी। उस दिन चोर दुकान से करीब सवा लाख रुपये की नकदी और सामान उड़ा ले गए। चौकी इंचार्ज ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।


वर्जन
आठ मरला में भगवती पेंट्स की दुकान में चोरी होने की घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। पुलिसकर्मी गया था उसको शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। वे इसकी जानकारी लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
योगेश कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed