फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shop found open after six o'clock in the evening, challans of three were deducted

शाम छह बजे के बाद खुली मिली दुकान, तीन के काटे गए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shop found open after six o'clock in the evening, challans of three were deducted
समालखा। दुकानदारों का चालान करते हुए - फोटो : Panipat
समालखा। कोविड-19 नियमों को ठेंगा दिखाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी प्रशासनिक टीम ने रेलवे रोड स्थित बाजार में निकल शाम छह बजे के बाद बगैर जरूरत की सामान की दुकान खोलने वाले तीन दुकानदारों के पांच-पांच हजार के चालान किए, वहीं चार लोगों के बगैर मास्क के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने दुकानें खोली थीं, वे दुकान बंद कर भाग निकले। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में शाम छह बजे के बाद जरूरतमंद सामान की दुकान जैसे दूध, दही, मेडिकल स्टोर को छोड़ अन्य को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कस्बे में किराना, बर्तन, जूते, कपड़े, मोबाइल आदि के दुकानदार प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे। पुलिस की ओर से बार-बार आग्रह व चेतावनी भी दी जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को भी नायब तहसीलदार राहुल राठी व पुलिस टीम ने तीन दुकानदारों के मास्क के चालान किए थे लेकिन दुकानदारों में नियमों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखी तो वीरवार को भी शाम छह बजे के बाद रेलवे रोड, माता पुली रोड आदि जगह बगैर जरूरतमंद सामान की दुकानें खुलने की सूचना पर एसडीएम अश्वनी मलिक, नपा सचिव मनीष शर्मा पुलिस टीम के साथ बाजार में निकले। उन्होंने आठ दुकानदारों के पांच-पांच हजार के चालान कर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। वहीं शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक टीम बाजार में निकली। टीम में नायब तहसीलदार राहुल राठी, अतिरिक्त थाना प्रभारी रामरत्न, ट्रैफिक इंचार्ज सब निरीक्षक राजेश राठी व नपा कर्मी शामिल रहे। टीम ने तीन दुकानदारों के चालान के साथ चार लोगों के मास्क के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed