फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SHO unaware of Panipat blast case

एसएचओ बोले महिला की हुई थी मौत, उम्र थी ‘1008’ साल

Mon, 28 Oct 2013 04:19 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Mon, 28 Oct 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
SHO unaware of Panipat blast case
पानीपत थाना शहर के सामने 17 साल पहले बस में हुए बम ब्लास्ट की उसी थाने के प्रभारी को ठीक से जानकारी तक नहीं। एसएचओ बम ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की गिरफ्तारी के कई माह बाद भी पूरे मामले को समझ नहीं सके।
विज्ञापन


धमाके में एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी , जबकि प्रभारी ने बताया कि ब्लास्ट में महिला की मौत हुई थी और उसकी उम्र तक ‘1008’ थी।

पेशी के दौरान डीएसपी सिटी जितेंद्र गहलावत और सिटी एसएचओ विशाल कुमार कोर्ट परिसर में एक साथ खड़े थे। मीडिया कर्मियों ने जब इस मामले के बारे में जानने का प्रयास किया तो डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने एसएचओ से बात करने की बात कही।
विज्ञापन


एसएचओ शहर काफी देर मोबाइल से फ्री हुए और उन्होंने मामले की जानकारी देनी शुरू की। एसएचओ विशाल कुमार ने बताया कि बस अड्डा पर 1997 में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। मीडिया कर्मियों ने जब महिला नहीं एक बच्चे की मौत होने की कही तो उन्होंने बात को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी टुंडा को पुलिस रिमांड पर लेने की बात पूछी तो उन्होंने उसको ज्यूडिशियल रिमांड पर लेने की कही। एसएचओ इतनी बात कहकर चल पड़े। उनसे ब्लास्ट में मरने वाली महिला की उम्र जानी गई तो उन्होंने बेबाक ढंग से महिला की उम्र ‘1008’ साल बताई। उनकी यह बात सुनकर एकबारगी हर कोई हैरान रह गया।

उनसे आगे पूछा जाने लगा तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी सोनीपत जांच कर रही है और उन्हीं के पास पूरा मामला है। मीडिया कर्मियों के आगे कुछ पूछने से पहले एसएचओ वहां से निकल गए।


गौरतलब है कि बस अड्डा थाना शहर के ठीक सामने जीटी रोड पार करते ही हैं। यहां पर पुलिस की चौकी भी है। बस में बम ब्लास्ट एक फरवरी 1997 को हुआ था। उस समय पानीपत शहर थाने में मुकद्दमा नंबर 106 बम ब्लास्ट का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed