फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   She used to get fake jewellery from Punjab and tell it to be real and used to cheat people

Panipat News: पंजाब से नकली जेवरात मंगाकर बताती थी असली, करती थी ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
She used to get fake jewellery from Punjab and tell it to be real and used to cheat people
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सराफा व्यापारियों को नकली सोना देकर ठगी करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जींद की रहने वाली ज्योति ने इंसार बाजार के चार सराफा व्यापारियों से ठगी की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हुई।
पुलिस ने रविवार को इंसार बाजार से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से ऑर्डर देकर नकली जेवर मंगवाती थी। इसके बाद बाजार में असली बताकर बेच देती थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को एक युवती ने इंसार बाजार में सराफा व्यापारियों को नकली सोना देकर असली सोने के गहने और नकदी की ठग ली थी। बाद में जब इसका पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया। सराफा व्यापारियों ने उसके खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी युवती की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी युवती की पहचान जींद निवासी ज्योति के रूप में हुई। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि आरोपी युवती इंसार बाजार में ही घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्योति को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह नकली जेवर पंजाब से ऑर्डर पर मंगवाती थी। इसके बाद जेवर को सराफा बाजार में असली बताकर उनके स्थान पर दूसरे असली गहने ले लेती थी।
पुलिस आरोपी के कब्जे से ठगी किए गए गहने और नकदी बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed