{"_id":"69066f53b1caa6df070a34a2","slug":"shameful-newborn-girl-thrown-into-canal-body-found-floating-in-water-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146425-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : नवजात बच्ची की नहर में फेंका, पानी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : नवजात बच्ची की नहर में फेंका, पानी में उतराता मिला शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किसी ने नवजात बच्ची को दिल्ली नहर में फेंक दिया। उसका शव पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर में उतराता मिला है। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने जनसेवा दल की मदद से पुलिस ने बच्ची का शव नहर से निकाला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर बच्ची को नहर में फेंकने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है।
जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर को करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के शिवपुरी हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में एक बच्ची का शव दिखाई दे रहा है। वह तुरंत ही गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उधर, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज क मामले की जांच शुरू कर दी है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। नहर के आस-पास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्ची का शव नहर में पीछे से कहीं से बहकर आया है।
नहर से एक नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी तक की जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के जन्म के बाद ही नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
--