फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shahpur's daughter made a record by doing 11 front flips of yoga in one minute

एक मिनट में योग के 11 फ्रंट फ्लिप कर शाहपुर की बेटी ने बनाया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shahpur's daughter made a record by doing 11 front flips of yoga in one minute
कुलदीप सिंह आर्य
विज्ञापन

इसराना। गांव शाहपुर की बेटी वर्षा आर्य ने एक मिनट में योग के 11 फ्रंट फ्लिप कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। सामान्य परिवार में जन्मी वर्षा आर्य ने अयोध्या में 24 जून को प्रतिभाग किया था। उन्होंने एक मिनट में 11 फ्रंट फ्लिप कर गांव के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। तय वक्त में इतने फ्रंट फ्लिप कोई और नहीं कर सका। साथ ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्हें नवंबर में अयोध्या, उत्तर प्रदेश में दिव्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे।
वर्षा आर्य ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। सरकार योग को खेल के तौर पर ओलंपिक में शामिल करा दे तो ऐसी कई प्रतिभाएं हैं, जो देेेश के लिए योग में स्वर्ण पदक ला सकती हैं। उन्होंने योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले संदीप आर्य के वीडियो देखकर बारीकियां समझीं। संवाद
विज्ञापन

योग साइंस में बीए हैं वर्षा, अब पोस्ट ग्रेजुएट करना चाहती हैं
वर्षा आर्य ने बारहवीं तक की पढ़ाई गांव के गोपाल स्कूल से की। इसके बाद तीन साल पहले उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में योग साइंस में बीए किया। उन्होंने बताया कि पिता आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल हैं। गांव में ताऊ उमेद सिंह आर्य से योग की प्रेरणा मिली, वे योग करते हैं और पहले योग उन्हीं से सीखा। परिवार में माता-पिता और भाई का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed