{"_id":"62041e018a03954e513e73b6","slug":"shabby-shopping-complex-inviting-accident-shopkeeper-in-panic-panipat-news-knl98486858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को निमंत्रण दे रहा जर्जर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दहशत में दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को निमंत्रण दे रहा जर्जर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दहशत में दुकानदार
विज्ञापन
मतलौडा। दुकान की छत से बाहर निकला सरिया।
- फोटो : Panipat
मतलौडा। थर्मल पावर स्टेशन का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खस्ता हालात में है। काफी पुराना और रिपेयरिंग न होने से इसकी छत और दीवारें टूटकर गिर सकती हैं। इससे यहां के दुकानदारों में दहशत में हैं। उन्हें भय है कि कभी भी इमारत गिर सकती है और बड़ा हादसा अंजाम होगा।
इस जर्जर इमारत को दुरुस्त करवाने के लिए दुकानदार कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। हर 11 महीने बाद इन जर्जर दुकानों का दस प्रतिशत किराया बढ़ जाता है, लेकिन रखरखाव की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे परेशान दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके साथ कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी थर्मल अधिकारियों की होगी।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों सोनू गर्ग, सुरेश कुमार, अशोक गुप्ता, तेलूराम, नवीन बंसल, राजकुमार मित्तल ने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से कॉम्प्लेक्स में दुकान चला रहे हैं। यहां की सभी दुकानों की हालात जर्जर है। छतों व दीवारों से सीमेंट झड़ने लगा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भय की वजह से थर्मल कलोनी के रहने वाले भी यहां खरीदारी करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि सभी दुकानदार थर्मल प्रशासन को इसकी कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। जिस पर सिविल विभाग के अधिकारी आए और मुआयना करके चले जाते हैं लेकिन आज तक इस इमारत को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि अब फिर से इन दुकानों के किराए में दस प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश दिए गए हैं। बढ़ा किराया न देने पर अधिकारी दुकानों को खाली करने की चेतावनी दी गई है।

मतलौडा। प्रसाशन को दी गई लिखित शिकायत दिखाते दुकानदार।- फोटो : Panipat