फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sex Ratio: Panipat rolled from second to ninth place

लिंगानुपात : दूसरे से नौवें स्थान पर लुढ़का पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sex Ratio: Panipat rolled from second to ninth place
पानीपत। पानीपत का लिंगानुपात लगातार हिचकोले खा रहा है। 2021 में पानीपत का लिंगानुपात 27 अंक गिरकर 918 पर आ गया है। 2021 में पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में नौवें स्थान पर आ गया जबकि 2020 में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। इससे पहले 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ पहले स्थान पर था। यानी एक हजार लड़कों पर जिले में 945 लड़कियां थी। पानीपत के गिर रहे लिंगानुपात के कारणों का पीएनडीटी टीम मंथन कर रही है। इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बेटियों को कोख में मरवाने व लिंग जांच के लिए पानीपत बदनाम रहा है। इसी वजह से 22 फरवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। तब यहां का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 793 लड़कियों का था। प्रदेश में पानीपत का नंबर 18वां था, साढ़े छह साल बाद हालात तो बदले हैं। लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार ऊपर-नीचे होता लिंगानुपात स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण है।
विज्ञापन

2021 में छापेमारी में भी रही कमी
2021 में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा छापेमारी भी कम की गई है। साल भर में 10 स्थानों पर छापेमारी कर लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें साल भर कोविड की ड्यूटी में व्यस्त रहीं, ये ही कारण है कि पीएनडीटी की टीमें लिंगानुपात के लिए काम नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 से अब तक पानीपत प्रदेश में किस स्थान पर रहा
साल लिंगानुपात स्थान
2015 837 10 वां
2016 912 15 वां
2017 945 पहला
2018 900 17 वां
2019 939 तीसरा
2020 945 दूसरा
2021 918 नौवां
2021 में माह-दर-माह लिंगानुपात
माह लिंगानुपात
जनवरी - 948
फरवरी- 967
मार्च - 976
अप्रैल - 953
मई - 939
जून - 937
जुलाई - 933
अगस्त - 926
सितंबर - 930
अक्तूबर- 922
नवंबर- 918
दिसंबर- 920
जिला लिंगानुपात स्थान
रोहतक 945 पहला
पंचकूला 930 दूसरा
सिरसा 929 तीसरा
नूंह 926 चौथा
हिसार 925 पांचवां
जींद 923 छठां
कुरुक्षेत्र 921 सातवां
चरखीदादरी 919 आठवां
पानीपत 918 नौवां
यमुनानगर 914 दसवां
लिंगानुपात को बेहतर करने का प्रयास कर रहे
स्वास्थ्य विभाग की टीम को जहां से भी लिंग जांच की जानकारी मिलती है, वहां छापेमारी की जाती है। पीएनडीटी की टीमें फील्ड में अपना काम कर रही है। गुप्तचरों को भी सक्रिय रखा गया है। पानीपत का लिंगानुपात कैसे गिर रहा है, इस पर मंथन चल रहा है। - डॉ. अमित कुमार, इंचार्ज, पीएनडीटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed