{"_id":"608f04548ebc3ed7022b7a90","slug":"seven-more-deaths-due-to-infection-616-positive-panipat-news-knl688796110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से सात की और मौत, 616 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से सात की और मौत, 616 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है और मौतें भी नहीं थम रहीं हैं। हालांकि गनीमत इतनी है कि अब रोज आ रहे संक्रमितों की संख्या केे मुकाबले में करीब 50 फीसदी तक मरीज संक्रमण से ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। साथ ही जिले में संक्रमण से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 267 पहुंच गया है। जहां रविवार को 616 कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले, वहीं इनका करीब 50 फीसदी 323 लोग संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। सरकारी आंकड़ों में सात लोगों की ही मौत हुई है, जबकि रविवार को कोविड गाइडलाइन के तहत 14 लोगों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया गया।
इनकी हुई रविवार को कोरोना से मौत
सेक्टर-13-17 निवासी 50 वर्षीय और 56 वर्षीय पुरुष, नूरवाला निवासी 58 वर्षीय महिला, कृष्णा कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर निवासी 36 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 निवासी 60 वर्षीय पुरुष और प्रह्लाद कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग हैं। इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
1018 सैंपल जांच के लिए भेजे, 253 संक्रमितों का पता नहीं
रविवार को 1018 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिले में कुल पॉजिटिव 21753 केस में से 5421 एक्टिव हैं और अब तक 15812 लोग संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं। 253 संक्रमित ऐसे हैं, जिनका कोई पता नहीं है। पॉजिटिव आने के बाद से यह लोग अपने घरों से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-12 में 161 और न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 107 संक्रमित आने पर बनाया कंटेनमेंट जोन
एसडीएम स्वप्निल पाटिल ने सेक्टर-12 में 161 और न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अब तक कोरोना के 107 केस एक्टिव आने के बाद यहां विवाह समारोह और जागरण इत्यादि के लिए दी गई सभी अनुमति वापस लेने का आदेश दिया है। इन एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है।
घर में रहें और संक्रमण से बचें : सीएमओ
संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में रहें। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव को वैक्सीनेशन ही एक उपाय है।
-डॉ. संजीव ग्रोवर, सीएमओ, पानीपत
तारीख स्वस्थ हुए संक्रमित
26 अप्रैल 274
27 अप्रैल 298
28 अप्रैल 320
29 अप्रैल 441
30 अप्रैल 533
01 मई 349
02 मई 323