{"_id":"6244b9a14d914b42b34c8da2","slug":"sending-slips-to-the-examination-center-panipat-news-knl103405252","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र में पहुंचाते रहे पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र में पहुंचाते रहे पर्चियां
विज्ञापन
पानीपत। फोटो 4 स्कूल के बाहर नीचे बैठकर किताब से उत्तर देखकर पर्ची बनाते हुए युवक। फोटो जतिन चड्ढ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी का पेपर रहा लेकिन हिंदी प्रश्नपत्र में भी कई परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के जानकार उन्हें नकल कराने में जुटे रहें। पर्चियां बनकार परीक्षा केंद्रों की दीवार पर चढ़कर परीक्षार्थियों तक पहुंचाई गई। हैरानी की बात थी कि परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस की व्यवस्था भी नहीं दिखी। बेखौफ होकर लोगों को परीक्षा में नकल कराते देखा गया। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने नकल की बात सिरे से नकार दी।
दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू और मॉडल टाउन स्थित एक परीक्षा केंद्र की दीवार कुछ युवक चढ़ गए। किताब रखकर दीवार पर बैठ गए। एक युवक दीवार फांदकर केंद्र के अंदर के गया और फिर कुछ ही देर बाद वापस आ गया। इसके बाद किताब देखकर पर्चियां बनाई गई और इसे अंदर पहुंचाया गया। इसके साथ ही केंद्र के बाहर भी झुंड बनाकर परीक्षार्थियों के परिचित और जानकार पर्चियां बनाते देखते गए। पुलिस की सख्ती नहीं होने से बेखौफ होकर परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर आना-जाना जारी रहा।
परीक्षा केंद्रों के बाहर नाकाम दिखी पुलिस
परीक्षा केंद्रों पर हर बार की तरह इस बार पुलिस प्रशासन फेल दिखा। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तो की गई, लेकिन नकल से रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
वर्जन:
नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया
शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ। पहले दिन नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया है। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
परीक्षा आसान थी
हिंदी की परीक्षा बहुत आसान थी। कोई भी प्रश्न मुश्किल नहीं था। परीक्षा की तैयारी अच्छी थी, जिससे परीक्षा मुश्किल नहीं लगी। - अंकश ,परीक्षार्थी
समय कम था
परीक्षा आसान थी, लेकिन समय कम था। परीक्षा के लिए समय अधिक होना चाहिए थे। जिससे थोड़ी मुश्किल हुई। - हर्ष, परीक्षार्थी
लंबा था प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र काफी लंबा था, जिसकी वजह से दिक्कत पेश आई। परीक्षा आसान थी और सभी प्रश्न आते थे, सभी के उत्तर लिखे। - अंकित, परीक्षार्थी
आसानी रही
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आने से आसानी रही। इन प्रश्नों को बहुत ही जल्दी कर लिया था। इसके बाद पूरा ध्यान अन्य प्रश्नों पर दिया। - जतिन, परीक्षार्थी