फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Self Power Corporation reopened Scheme

बिजली निगम ने दोबारा शुरू की सेल्फ स्कीम

Wed, 30 Oct 2013 11:53 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 30 Oct 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
Self Power Corporation reopened Scheme
पानीपत में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने किसानों को दिवाली का बेहतरीन तोहफा दिया है। निगम ने सेल्फ स्कीम शुरू करने के साथ-साथ डेराें- ढाणियों पर लगने वाले घरेलू कनेक्शन भी दोबारा खोल दिए हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर एक ही समय में दो-दो योजनाएं दोबारा शुरू हो जाने के रूप में मिले तोहफे को पाकर किसान राहत महसूस कर रहे हैं। दोनों ही स्कीमों पर निगम ने प्रतिबंध लगाया था। प्रतिबंध हटने से संबंधित योजना केे बारे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ जनरल मैनेजर और कामर्शियल की ओर सभी अधीक्षक अभियंताओं को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


निगम के सभी सर्कल कार्यालयों मेें योजना से संबंधित पत्र की प्रतियां हर जिला के कार्यकारी अभियंता, उप मंडल अधिकारी और जूनियर इंजीनियरों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का विस्तार करने के आदेश
सीएमडी ने पत्र के माध्यम से निगम के हर अधिकारी और कर्मचारी को योजना का ज्यादा से ज्सादा विस्तार करने के आदेश दिए हैं। योजना मात्र दिखावा ही नहीं रह जाए, इसके लिए सख्त हिदायतें दी गई है। क्षेत्रीय अधिकरियों और कर्मचारियों को भी हिदायत दी जा रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस बारे में अवगत कराएं।

डेढ़ साल पहले हुई थी स्कीम बंद
सेल्फ स्कीम 23 मई 2012 मेें बंद हो गई थी। योजना बंद होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही थी। किसान भी बार-बार मांग कर रहे थे कि योजना को दोबारा से शुरू का दिया जाए। किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए निगम ने किसानाें को दिवाली का बेहतरीन तोहफा दिया है।

इस तरह मिलेगा ट्यूबवेल कनेक्शन
सेल्फ स्कीम के तहत किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन आसानी से मिल जाता है। किसान 25, 63 और 100 केवीए तक के कनेक्शन सेल्फ स्कीम के तहत लगा सकेंगे। योजना के तहत कोई भी किसान कनेक्शन पर खर्च होने वाले एस्टिमेट का डेढ़ प्रतिशत हिस्सा जमा करवाकर कनेक्शन लगा सकता है। किसान खुद ही सारा सामान अपनी मर्जी से खरीदता है।

निगम को तो सामान को सिर्फ पास करना होता है। जैसे ही सामान पास होता है, निगम के ठेकेदार लाइन खड़ी करते हैं औन निगम अधिकारी कनेक्शन को चालू कर देते हैं। इस योजना के तहत किसानों को जल्दी कनेक्शन मिल जाता है और धक्के नहीं खाने पड़ते।

इसके अलावा डेराें और ढाणियों पर भी घरेलू कनेक्शन मिल सकेंगे। निगम ने डेराें ढाणियों लगने वाले बिजली के घरेलू कनेक्शनों पर भी रोक लगा रखी थी। अब इन कनेक्शनों पर भी लगी रोक को निगम ने हटा लिया है। किसान डेराें-ढाणियों पर भी आसानी से कनेक्शन पास सकेंगे।

किसानों हो रही थी परेशानी
दोनों ही स्कीम बंद होने पर किसानाें को भारी परेशानी हो रही थी। ट्रंकी बेस योजना के तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही थी। पिछले एक साल में ट्रंकी बेस योजना के तहत कम ही कनेक्शन मिल पाए थे। वहीं डेराें ढाणियों पर नए कनेक्शनोें पर प्रतिबंध लगने के कारण भी परेशानी बढ़ी थी।


वर्जन
दोनों योजनाओं पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया जाना खुशी की बात है। सभी किसान निगम के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यूनियन भी हमेशा किसानों के हक की मांग करती है। यह एक तरह से किसानों के लिए निगम की तरफ से दिवाली के अवसर पर खास उपहार है।  
सुखबीर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (अ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed