{"_id":"6643ff74f1a48301570bf1e4","slug":"seema-haiders-contact-with-pakistani-army-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118271-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वकील मोमिन मलिक का दावा सीमा हैदर का पाकिस्तानी सेना से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वकील मोमिन मलिक का दावा सीमा हैदर का पाकिस्तानी सेना से संपर्क
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारत में सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का केस लड़ रहे पानीपत के वकील मोमिन मलिक ने दावा किया है कि सीमा हैदर के चाचा गुलाम अकबर हैं। पाकिस्तान आर्मी में ट्रेनिंग देते हैं। सीमा अक्सर अपने चाचा के पास जाती थी। वे छावनी में रहते थे। सीमा एक-एक सप्ताह रहकर वापस आ जाती थी। अकेले ही जाती थी। उसे लेने के लिए एक रिक्शावाला आता था। वो अब नजर नहीं आ रहा है, कहीं गायब हो गया है।
पाकिस्तान से प्रेमी सचिन मीणा के पास ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में उसके एक करीबी ने नया खुलासा किया है। ये शख्स पाकिस्तान में रहता है और सीमा के अलावा उसके पति गुलाम हैदर को भी अच्छे से जानता है। उसके मुताबिक, सीमा अक्सर पाकिस्तानी फौज के ट्रेनिंग सेंटर जाती थी। वकील मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा के बारे में बताने वाला शख्स भारत में उसके संपर्क में है। वह उसकी पहचान उजागर नहीं करते, लेकिन उसे कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
सीमा के बारे में वकील के नए दावे
. सीमा के करीबी के मुताबिक, मेरा फोन हैंग हो जाता था तो सीमा उसे सही करके दे देती थी।
. सीमा के मुताबिक, सचिन मीणा से उसकी बातचीत पबजी खेलते शुरू हुई थी। वहीं, उनके करीबी का दावा है कि सीमा पबजी का झूठ बोल रही है। पबजी का तो उसे पता ही नहीं है।
. सीमा कंप्यूटर भी चलाती थी। वो एक कंप्यूटर लेकर आई थी। सीमा के करीबी बताते हैं, मेरे पास अब भी उसका कंप्यूटर पड़ा है। उसने कंप्यूटर तोड़कर दिया था।
बॉक्स
सीमा दो बार भारत आई, पहली बार अकेले आई थी
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक के मुताबिक, सीमा पाकिस्तान से दो बार भारत आई थी। पहली बार वो अकेले आई थी। इसके बाद बच्चों को लेकर आई। इसके सबूत हैं, अगर जरूरत पड़ी तो ये सबूत कोर्ट में भी देंगे।
बॉक्स
सीमा बोली- सब पाकिस्तानियों की साजिश
कुछ दिन पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी। इसमें सुनाई दे रही आवाज हूबहू सीमा हैदर जैसी है। फिर कई फोटो, वीडियो और ऑडियो भी सामने आए, जिनमें सीमा पति सचिन और उसके परिवार पर पीटने का का इल्जाम लगा रही है।