फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeking happiness and prosperity by worshiping Maa Brahmacharini, Mother's praises echoed throughout the day in temples

Panipat News: मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि, मंदिरों में दिनभर गूंजे माता के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Seeking happiness and prosperity by worshiping Maa Brahmacharini, Mother's praises echoed throughout the day in temples
पानीपत। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्राचीन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मंदिरों सहित माता के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर, श्री अवध धाम मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेम मंदिर, गीता मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन किए। मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर के पुुजारी पं. शिवदत्त शुक्ला ने बताया कि देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे ही खोल दिए जाते हैं। इसके बाद माता स्नान कराकर सजाया जाता है। सजावट के लिए देश-विदेश के विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भोग लगाकर रोज सुबह पांच बजे और रात को नौ बजे आरती की जाती है। मंदिर में श्रद्धालु सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार से रात नौ बजे तक दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में नवरात्र पर तीन वर्ष बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं समेत बच्चे, युवा खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित नवल किशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार को यजमानों ने पूजन कर मां के माल्यार्पण किया। प्रधान तरुण गांधी व अन्य पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की आराधना व पाठ किया। भजन गायक सागर चुघ ने माता के भजनों का गुणगान किया।

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। बाघ पर सवार मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी आराधना से साधकों को चिरायु, आरोग्य, सुखी व संपन्न होने का वरदान प्राप्त होता है और स्वर में दिव्य, आलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed