फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Section around the fire

रेवेन्यू सेक्शन में आग से रिकार्ड खाक

Mon, 11 Nov 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 11 Nov 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
 Section around the fire
पानीपत के सनौली रोड के सब डिविजन के रेवेन्यू सेक्शन में लगी आग में सारा रिकार्ड जल कर खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया। छह घंटे से भी ज्यादा चली आग में सेक्शन में रखा सारा रिकार्ड और कंप्यूटर समेत मेज और कुर्सी जल गईं।
विज्ञापन


रेवेन्यू सेक्शन में ऑडिट के बाद लगी आग चर्चा का विषय है। निगम अधिकारी आगजनी की घटना को शार्ट सर्किट बता रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इसे जान बूझकर ऑडिट में पकड़ी भारी अनियमितता को छिपाने का प्रयास बता रहे हैं। निगम अधिकारियों ने आगजनी के मामले की जांच एसडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन


गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय स्थित सनौली रोड सब डिविजन के रेवेन्यू सेक्शन में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे धुआं निकलते देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और निगम अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकलकर्मी एक गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया और चार गाड़ियों की मदद से साढ़े 10 बजे तक काबू पाया जा सका। बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने भी मौका देखा और एसडीओ सनौली रोड युद्धबीर सिंह को आगजनी के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रिकार्ड में सुलगती रही आग
रेवेन्यू सेक्शन में लगी आग बार-बार सुलगती रही और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग में सुबह पांच बजे आग की सूचना मिली। इसके बाद वहां पर एक गाड़ी चली पहुंच गई और आग को काबू कर वापस आ गई। इसके कुछ देर बाद कागजों और फाइलों में लगी आग फिर भभक उठी।

दमकल विभाग से दूसरी गाड़ी 6:29 बजे पहुंची और एक घंटे के बाद साढ़े सात बजे वापस आई। इसके कुछ देर बाद तीसरी गाड़ी वहां पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नौ बजे फिर रिकार्ड रूम से धुआं निकलने की सूचना मिली। दमकल विभाग की चौथी गाड़ी आग पर काबू पाकर साढ़े 10 बजे वापस आई।

अधिकारी और कर्मचारी सकते में

बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में दो दिन की छुट्टी के बाद पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी रेवेन्यू सेक्शन में आग से हैरान रह गए। वे काफी देर तक समझ नहीं सके। हर कोई बाहर जमा पानी को देखकर एक-दूसरे को बारिश होने की कहकर हंस रहा था। लेकिन आगजनी की बात सुनकर सभी की चुप्पी लग गई। निगम के आला अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया।

उपभोक्ताओं ने झेली परेशानी
सोमवार सुबह उपभोक्ता ब्रांच में बिल को ठीक कराने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे। वे सेक्शन के बाहर जमा अधिकारियों और  कर्मचारियों को अपनी गुहार लगाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अधिकारी पूरा रिकार्ड आगजनी में जलने की कहकर टाल रहे थे। इस कारण उपभोक्ताओं को कई घंटे इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।

ये है रेवेन्यू सेक्शन
सनौली रोड सब डिविजन सिटी ही नहीं, बल्कि पूरे सर्कल की सबसे बड़ी डिविजन है। इसमें सेक्टर-29, 25, 11-12, सनौली रोड और यहां का इंडस्ट्रियल एरिया आता है। इसका अलग से रेवेन्यू सेक्शन बना है। इसमें बिजली कनेक्शन की फाइल, कंज्यूमर का पुराना रिकार्ड, कोर्ट केस की फाइल, बिलों की गलती सुधार समेत अन्य रिकार्ड होते हैं। यह सेक्शन हर डिविजन और सर्कल का सबसे महत्वपूर्ण होता है।

ये होंगी दिक्कत
रेवेन्यू सेक्शन में लगी आग से जले रिकार्ड की दिक्कत निगम अधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी उठानी पड़ेंगी। सबसे ज्यादा दिक्कत उपभोक्ताओं को उठानी पड़ेंगी। उनको अपने बिल ठीक कराने संबंधित रिकार्ड न मिलने पर दिक्कत आएंगी और निगम अधिकारियों की ओर से भेजा बिल ही जमा कराना होगा। वे किसी तरह का दावा नहीं कर सकेंगे। बिजली निगम अधिकारियों को रिकार्ड जुटा पाना मुश्किल होगा। उनके भी इसको लेकर हाथ खाली हो गए हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म
रेवेन्यू सेक्शन में लगी आग के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं और पर्दे के पीछे चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग सब जानकर भी चुप्पी साधे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले दिनों रेवेन्यू सेक्शन का ऑडिट हुआ था। इसमें करोड़ों की गड़बड़ी मिली थी।

एमडी की भी पानीपत सर्कल पर विशेष नजर है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने अपनी गलती को छिपाने के लिए रेवेन्यू सेक्शन में जान बूझकर आग लगाई है। वहीं कुछ लोगों का कहना कि यहां पर उपभोक्ताओं के बिलों को लेकर बहुत बड़ी गड़बड़ होती है। कुछ लोग उपभोक्ता के बिजली चोरी मामलों में नोटिस की राशि को नजरअंदाज कर देते हैं और उपभोक्ता से मिलकर राशि में गड़बड़ कर देते हैं।


कर्मचारियों पर भी आग लगाने का शक
रेवेन्यू सेक्शन जितनी महत्वपूर्ण है, उसमें आगजनी की घटना उतनी ही गंभीर है। यहां पर रात को एक चौकीदार तैनात रहता है।

इसके पीछे ही एक ब्रांच में हर समय कर्मचारी तैनात रहते हैं और दूसरी जगह भी चौकीदार तैनात थे। ऐसे में आगजनी की घटना गंभीर मानी जा रही है। कुछ जानकारों का कहना है कि रविवार को सेक्शन के कई कर्मचारी छुट्टी के दिन भी आए थे। वे काफी देर तक यहां रहे थे। इन कर्मचारियों पर ही शक ही सुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed