फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second group of Kar Sevaks will visit Ramlala in April

Panipat News: कारसेवकों की दूसरी टोली अप्रैल में करेगी रामलला के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Second group of Kar Sevaks will visit Ramlala in April
पानीपत। अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए दूसरी टोली अप्रैल महीने में जाएगी। इस बार खंड व गांव स्तर पर के कार सेवकों को शामिल किया जाएगा। प्राथमिक सूची में 150 कार सेवकों को शामिल किया जाएगा। इसमें कार सेवकों की संख्या घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए पहला दल आठ फरवरी को पानीपत से गया था। यह दल 11 फरवरी को वापस लौटा था। इसमें 73 कार सेवकों और राम मंदिर अभियान में सहयोगी कार्यकर्ताओं को शामिल किया था। इसके साथ दूसरी टोली के अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शनों की तैयारी शुरू कर दी है। संघ ने अप्रैल के पहले सप्ताह में कार्यकर्ताओं के दूसरी टोली को ले जाने का फैसला लिया है। उस समय तक मंदिर में दर्शन भी सामान्य हो जाएंगे। दूसरी टोली में 150 कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पहली टोली में जिला के प्रदेश व जिला के प्रमुख कार सेवकों व कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था। खंड और गांवों के कार सेवकों व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को नहीं ले जाया जा सका था। दूसरी टोली में इनको शामिल किया जाएगा। इसमें भी प्रमुख कार्यकर्ताओं को आगे रखा जाएगा। उनके न जाने या फिर सिफारिश पर अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। कार्यकर्ता राम मंदिर के दर्शनों के लिए अपने नाम लिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

रामलला के दर्शन करने से समझते हैं धन्य
यात्रा सह संयोजक केदार दत्त ने बताया कि उनको पहली टोली के साथ रामलला के दर्शन कर खुद को धन्य मानते हैं। वे दूसरी टोली के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इनकी सूची जल्द ही तय कर मुख्यालय भेजी जाएगी। इसको फिर अंतिम रूप दिया जाएगा। रामलला के दर्शन कराने के साथ ही अयोध्या की बदली तस्वीर को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed