फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SDM threat in panipat

एसडीएम को खुलेआम चेतावनी देते हुए युवक बोला- मैं आपको वार्निंग दे रहा हूं, इसे हलके में मत लेना, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
SDM threat in panipat
पार्षद चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए एक चुनाव प्रत्याशी अपनी भड़ास एसडीएम पर उतारने लघु सचिवालय पहुंच गया। युवक ने मॉडल टाउन में चलने वाली एक कथा में लाउडस्पीकर की परमिशन देने पर एसडीएम को खुलेआम चेतावनी तक दे दी। युवक ने लघु सचिवालय में एसडीएम को धमकी देते हुए कहा कि अगर इन लाउड स्पीकर की परमिशन पर मौके पर कोई खून-खराबा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। युवक ने एसडीएम पर धार्मिक कार्यक्रम में चल रहे लाउड स्पीकरों की परमिशन देने की एवज में गंभीर आरोप तक जड़ दिए। युवक ने एसडीएम पर इसके लिए पैसे लेने और राजनीतिक दबाव में आकर परमिशन देने तक का आरोप लगा दिया। वहीं, एसडीएम दलबीर सिंह उनकी बात को आराम से सुनते रहे और चले गए। जब इस बारे में एसडीएम से पूछा गया तो उन्होंने सहनशीलता का परिचय देते हुए इस बात को नजरंदाज कर दिया।
विज्ञापन

अब युवक की भड़काऊ बयानबाजी उसके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। अपने चुनाव की हार का बदला लेने के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी से बदतमीजी करना और उन्हें पब्लिक जगह पर धमकाने के आरोप में उन पर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। इस बारे में वार्ड पार्षद लोकेश नांगरू ने उन्हें चुनावी हार से अब तक उबर न पाना बताते हुए मानसिक रूप से बीमार तक करार दे दिया, उन्होंने कहा कि इससे पहले भी युवक उनके और कई महिलाओं के साथ बदतमीजी कर चुका है। वे इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे। वहीं, इस मुद्दे पर उपायुक्त हेमा शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से गलत तरीके से बरताव करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब शिकायतकर्ता पर प्रशासन की गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

ये था मामला
मॉडल टाउन निवासी एकता पार्क में चल रही भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें रोजाना सैकड़ों महिलाएं महज दो घंटे के लिए भाग लेती हैं। इसमें लाउडस्पीकर कुछ समय के लिए ही चलाए जाते हैं। वहीं, इस पर पार्षद चुनाव में प्रत्याशी रहे जितेंद्र जुनेजा ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन स्पीकरों की वजह से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं, इन्हें बंद किया जाए। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों से पार्षद ने पूछताछ की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। जिस पर पार्षद एसडीएम से कुछ समय के लिए धार्मिक कार्यक्रम का हवाला देकर परमिशन ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पार्षद लोकेश नांगरू से अपनी हार का बदला लेने के लिए चुनाव प्रत्याशी रहे जितेंद्र जुनेजा सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सबके सामने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाने लगे। उन्होंने अपने आप को पार्क का प्रधान भी बताया, जिस पर स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कोई पार्क के प्रधान नहीं है। जितेंद्र जुनेजा ने वार्ड पार्षद लोकेश नांगरू से हार का बदला लेने के लिए इसका ठीकरा एसडीएम के सर फोड़ना चाहा। सचिवालय में उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया।
धरातल पर ये मिली सच्चाई
मामले की जांच पड़ताल करने अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क में एक महिला मंडल द्वारा हर साल धार्मिक कार्यक्रम में भागवत कथा का आयोजन करवाया जाता है। वहीं, महिलाओं पर धौंस जमाने को लेकर उक्त व्यक्ति बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देकर लाउडस्पीकर बंद करवाने पहुंच गया। इस दौरान उसने कई महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की। युवक अपने आप को पार्क का प्रधान बताता है, जबकि पार्क की कोई रजिस्टर्ड संस्था तक नहीं है। वहीं, चुनाव में पार्षद लोकेश नांगरू से खफा खाने के बाद युवक ने पार्षद से भी इस मुद्दे पर बदतमीजी की वहीं, सचिवालय में भी एसडीएम से गलत व्यवहार किया। पूरे मामले की गहनता से जांच के बाद सामने आया कि युवक सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट करने या चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा और बेवजह ही हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस में करेंगे शिकायत : पार्षद
संबंधित व्यक्ति चुनाव हार का बदला लेने के लिए ये सब कर रहा है। उसने पार्क में महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की वहीं एसडीएम के साथ भी गलत व्यवहार किया। इस मामले में वे पुलिस को शिकायत देंगे और कड़ी कार्रवाई करवाएंगे।
धार्मिक कार्यक्रम था, इसलिए कुछ समय के लिए दी परमिशन
मॉडल टाउन में एक भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सैकड़ों महिलाएं भाग ले रही हैं। इसमें लाउडस्पीकर की परमिशन के लिए वार्ड पार्षद लोकेश नांगरू कुछ कॉलोनिवासियों के साथ उनके पास आए थे। जिस पर उन्होंने कुछ समय के लिए परमिशन दी थी। इस बात से खफा होकर एक अन्य युवक उनके पास पहुंचा और इसका भरसक विरोध किया।

-दलबीर सिंह, एसडीएम, पानीपत।
होगी कार्रवाई
अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बर्ताव करता है, उनके साथ बदतमीजी करता है या गलत आरोप लगाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-हेमा शर्मा, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed