फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College won silver medal in the state level inter college volleyball tournament

Panipat News: एसडी कॉलेज ने राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
SD College won silver medal in the state level inter college volleyball tournament
एसडी काॅलेज में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर ट्रॉफी के साथ लौटे ​खिलाड़ियों का स्व
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की पुरुष टीम ने राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राजकीय कन्या महाविद्यालय करनाल में आयोजित की गई थी। कॉलेज की टीम ने एक के बाद एक तीन मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित करते हुए चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा। पहले मैच में टीम ने जीजेयू कॉलेज हिसार को 25-15 व 25-17 से हराया, इसके बाद जाट कॉलेज कौल को 25-12 व 25-14, दयाल सिंह कॉलेज करनाल को 25-15 व 25-21 से हराया। फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज करनाल से हुए कड़े मुकाबले में 25-21 व 25-23 के साथ रजत पदक जीता। टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने बुधवार को टीम का स्वागत किया। कप्तान सुहैल के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ी ऋषभ, ऋतिक, सचिन, ऋतिक कुमार, भविष्य, अमित, अलीश, विवेक, तुषार, सुप्रीत और राहुल को शानदार खेल प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वॉलीबॉल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि टीम भावना, संतुलन, सहनशक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता को भी विकसित करता है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेलों में खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि और उपलब्धियां नए भारत की उभरती तस्वीर हैं। वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेल अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और तेज निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करते हैं। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने कहा कि यह खेल अत्यधिक फिटनेस, कौशल, गति और ऊर्जा की मांग करता है। इस मौके पर प्रो. नीलम, कोच अंकुश मलिक, प्रो. पूजा और प्रो. आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed