Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College brings pride to the district by winning eight awards at Ratnavali.

Panipat News: एसडी कॉलेज ने रत्नावली में आठ पुरस्कार जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
SD College brings pride to the district by winning eight awards at Ratnavali.
रत्नावली महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते एसडी कॉलेज के कलाकार। - संस्थान
रत्नावली महोत्सव में एसडी कॉलेज ने जीते आठ पुरस्कार
विज्ञापन

तीन विधाओं में प्रथम स्थान, सांग और हरियाणवी कविता में द्वितीय तथा तीन नृत्य विधाओं में तृतीय स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय रत्नावली महोत्सव में आठ पुरस्कार जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने रिचुअल्स प्रतियोगिता, हरियाणवी स्किट और स्किट में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता का खिताब हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सांग और हरियाणवी कविता में द्वितीय स्थान मिला। वहीं, रसिया नृत्य, हरियाणवी पुरुष एकल नृत्य और हरियाणवी महिला एकल नृत्य में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्राध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। रत्नावली जैसे आयोजन युवाओं को लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रयासरत है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।
9, 110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed