फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scooty riding fruit chaat seller killed in collision with roadways bus

Panipat News: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार फ्रूटचाट विक्रेता को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding fruit chaat seller killed in collision with roadways bus
पानीपत। जीटी रोड पर होटल हाइव के समीप शनिवार को सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार फ्रूट चाट विक्रेता की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पचरंगा बाजार निवासी गौरव ने बताया कि उसके मामा सुरजीत (55) उनके साथ रहते थे। वह सुखदेव नगर में गेट नंबर एक के पास फ्रूट चाट की रेहड़ी लगाते थे। रोज की तरह सुबह सात बजे वह एक्टिवा से फल खरीदने सब्जी मंडी गए थे। मंडी से लौटते समय होटल हाइव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरजीत शादीशुदा थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी धरिता है, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है। हादसे के बाद पत्नी प्रवीन कौर और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरजीत पिछले करीब 25 साल से अपनी बहन उषा के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बलराज सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed