फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School will also have to take care of mental safety

मानसिक सुरक्षा का भी स्कूल को रखना होगा ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
School will also have to take care of mental safety
केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों के लिए नई स्कूल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी गाइडलाइन बनाई है। इसके तहत अब सभी स्कूलों को पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों की शारीरिक व मानसिक सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल विज्ञापन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी गाइडलाइन दृष्टि तैयार की है। यह सात बुनियादी चरणों यानी प्रसार, रोल-आउट, हस्तक्षेप, समर्थन, हैंड होल्डिंग, ट्रैकिंग व प्रोत्साहन पर काम करेगी। नियमों का पालन नहीं करने और लापरवाही पर जुर्माने से लेकर स्कूल की मान्यता रद्द करने तक का प्रावधान है। नई गाइडलाइन में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल या स्कूल के प्रमुख के पास बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। जबकि माता-पिता इस निगरानी को सुनिश्चित करेंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गाइडलाइन की जांच करनी होगी।
विज्ञापन

स्कूलों को 13 श्रेणियों में जवाबदेह बनाया
सुरक्षित बुनियादी ढांचे की स्थापना में लापरवाही
सुरक्षा उपायों से संबंधित लापरवाही
परिसर में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन और पानी के स्तर में लापरवाही
विद्यार्थियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में देरी
विद्यार्थी की ओर से शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही
मानसिक-भावनात्मक उत्पीड़न
डराने-धमकाने से रोकने में लापरवाही
भेदभाव पूर्ण कार्रवाई
स्कूल परिसर में मादक पदार्थों के सेवन
आपदा या अपराध के समय निष्क्रियता और कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन में लापरवाही
लापरवाही करने पर लगेगा स्कूलों पर जुर्माना
अभिभावक द्वारा शिकायत करने पर जांच में लापरवाही पाई जाती है तो डीएम स्कूल पर पहले मामले में पिछले साल में अर्जित कुल राजस्व का एक फीसदी, दूसरे मामले में दो फीसदी और तीसरे गैर अनुपालन के मामले में पांच फीसदी तक जुर्माना लगा सकता है। इसके अलावा आगामी शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश लेने के लिए स्कूल को प्रतिबंधित करने का प्रावधान भी किया गया है
विज्ञापन

सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई सेफ्टी व सिक्योरिटी गाइडलाइन को पालन करने के निर्देश दे दिए गए है। विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
नई सेफ्टी एंड सिक्योरिटी की गाइडलाइन का सर्कुलर सभी स्कूलों में भेज दिया गया है। दयाल सिंह स्कूल में विदेशों के तर्ज पर सिक्योरिटी का ध्यान पहले से ही रखा जाता है।
-वीनिता तोमर, को ओर्डिनेटर सीबीएसई पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed