{"_id":"661dcbcefd35464f9f040226","slug":"school-auto-overturns-one-student-dead-panipat-news-c-246-1-sknl1019-117460-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेड लाइट जंप करते बाइक सवार को बचाने में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेड लाइट जंप करते बाइक सवार को बचाने में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, छात्रा की मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। महेंद्रगढ़ में हुए हादसे के बाद अब यमुनानगर में एक स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर रेड लाइट जंप कर रहे बाइक सवार को बचाते हुए ब्रेक लगाने से स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार वीना नगर कैंप निवासी तीसरी कक्षा की छात्रा हिमानी-08 की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे चोटिल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ऑटो चालक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। चोटिल बच्चों को निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि बाइक चालक रेड लाइट जंप कर रहा था, जिसकी गलती से हादसा हुआ। आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
वीना नगर कैंप निवासी ऑटो चालक पंकज ने बताया कि वह अपने ऑटो से बच्चों को स्कूल लाता और ले जाता है। कॉलोनी के काफी बच्चे मॉडल टाउन स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद वह बच्चों को कैंप स्थित घर ले जा रहा था। इस दौरान जब वह महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचा तो उसकी तरफ का ग्रीन सिग्नल था। वह चौक पार करने लगा। तभी आईटीआई की तरफ से तेज गति से जोमेटो कंपनी का कर्मी बाइक पर आया। वह रेड लाइट क्रॉस कर रहा था। ऐसे में उसे बचाते हुए उसने अचानक ब्रेक लगाए, जिसके बाद बाइक से टकराते हुए ऑटो पलट गया। हादसे में उसका नौ साल का बेटा अंश, भावी, विराट, देवांश, ईमानी, हिमानी को चोट लगी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण हिमानी मौके पर ही बेहोश हो गई। लोगों ने तुरंत ऑटो के अंदर से बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान हिमानी की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार कंपनी कर्मी आजाद नगर निवासी निर्मल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा हिमानी के पिता रजत की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान हैं। उसका एक छोटा भाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बिना आरसी और पासिंग न करवाने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। खामियां मिलने पर वाहन चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की जा रही है। अब शहर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी बिना आरसी व पासिंग के वाहन चलाते मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खासकर स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।