फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Say with pride that we are Biharis, this word is no longer a satire but has a meaning: Jeevesh Mishra

गर्व से कहो हम बिहारी हैं, यह शब्द अब व्यंग्य नहीं अर्थ बन गया : जीवेश मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Say with pride that we are Biharis, this word is no longer a satire but has a meaning: Jeevesh Mishra
पानीपत। बिहारी शब्द अब व्यंग्य नहीं रहा है। यह एक अर्थ बन गया है। बिहार के लोगों को खुद को बिहारी कहने या किसी के बिहारी करने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। बल्कि उनको खुद को बिहारी होने पर गर्व महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बात बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जीवेश मिश्रा ने रविवार शाम को बिहार दिवस पर आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि कहे। विशिष्ट बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता रहे। बिहार दिवस की प्रदेश संयोजक प्रदेश भाजपा की महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट अति विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बिहार दिवस के प्रदेश सह संयोजक वेद पारासर ने किया। इससे पहले अतिथियों का समारोह में स्वागत किया।
जीवेश मिश्रा ने कहा कि पानीपत के विकास और यहां के उद्योग को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने में बिहार के लोगों का विशेष योगदान है। फैक्टरी और एक्सपोर्ट हाउस में अधिकतर बिहार के लोग काम संभाले हुए हैं। बिहार के लोगों ने पानीपत में अपने उद्योग भी स्थापित कर लिए हैं और वे सामाजिक गतिविधियों में भी पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ घाट और राजनीतिक दावेदारी मांगी
समाज के लोगों ने मंत्री जीवेश मिश्रा के सामने अपना मांगपत्र रखा। चंदन मिश्रा व अन्य लोगों ने कहा कि पानीपत में बिहार से करीब पांच लाख लोग रहते हैं। उनको राजनीतिक अधिकार नहीं मिल पाता है। विधानसभा और नगर निगम या नगर परिषद में उनको बराबरी का अधिकार दिया जाएं। समाज के लोगों ने छठ घाट की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास और जिले में पक्के छठ घाट नहीं हैं। हालांकि तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने दो साल पहले इसकी घोषणा की थी। वहीं सार्वजनिक भवन की भी समस्या रखी। कैबिनेट मंत्री जीवेश मिश्रा ने उनको राजनीति में बराबर का अधिकार दिलाने का भरोसा दिया। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सार्वजनिक भवन के लिए सीएम के साथ चर्चा की है। इसको जल्द ही बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article