फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Satyawan of wife's murder

पत्नी ने कराई सत्यवान की हत्या

Fri, 27 Sep 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 27 Sep 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
Satyawan of wife's murder
पानीपत के गांव आट्टा निवासी सत्यवान की हत्या में उस समय नया मोड़ आ गया जब उसकी पत्नी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी संदीप के साथ मिलकर पति सत्यवान की हत्या की थी।
विज्ञापन


सत्यवान के पिता और भाइयों ने उसे नहीं मारा। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि फरार प्रेमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


22 सितंबर सुबह सत्यवान पुत्र रणजीत का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट और गले पर भी निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के सामने सत्यवान की पत्नी नीलम ने अपने ही ससुर रणजीत और दोनों जेठ जोगेंद्र और कुलदीप पर प्रापर्टी विवाद के कारण हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने मामले में नीलम की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंधों ने घोला जहर
पत्नी के अवैध संबंधों ने सत्यवान की जान ली। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि मामले में नामजद बाप और दो बेटों से पूछताछ की गई। इसके बाद मामले को लेकर मृतक की पत्नी नीलम से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। डीएसपी के मुताबिक नीलम ने बताया कि उसके पड़ोस के ही संदीप के साथ संबंध थे। काफी दिनों से ये सिलसिला चल रहा था। उसके पति सत्यवान को जब पता लग गया और उसने विवाद कर दिया। नीलम को पति का ये विरोध रास नहीं आया और उसने प्रेमी संदीप के संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और 21 की रात को गला दबाकर हत्या कर दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पत्नी को अदालत पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं संदीप फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

मोबाइल से खुलासा
पुलिस ने सत्यवान के पिता और भाइयों से पूछताछ की। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद नीलम के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली तो उसी रात दो अलग-अलग नंबरों से बार-बार संपर्क सामने आया। जो गांव के ही संदीप का नंबर था। इस पर पुलिस ने नीलम से उक्त नंबरों और काल आने के बारे में पूछा तो उसने इंकार कर दिया। सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई।


पिता और भाइयों को बनाया था हत्यारा
नीलम ने कुछ इस तरह साजिश रची की उसने सत्यवान के पिता और भाइयों को ही उसका हत्यारा साबित करना चाहा। लेकिन पुलिस की जांच में सब सामने आ गया। पैसों और प्रापर्टी को लेकर मृतक सत्यवान का उसके पिता और भाइयों के साथ कुछ विवाद चल रहा था। इसमें उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। नीलम और संदीप ने मिलकर उसका फायदा उठाने में देर नहीं की। दोनों ने मिलकर सत्यवान की हत्या करने के बाद पहले तो शव को तूड़ी वाली कमरे में रखा और इसके बाद घर के प्रांगण में डालकर अपने ससुर और दोनों जेठ पर ही पति की हत्या करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed