{"_id":"6ad61924b6d782a7d702893a","slug":"sant-nirankari-samagam-surveillance-via-600-cctv-cameras-one-lakh-volunteers-to-handle-responsibilities-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166293-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत निरंकारी समागम : 600 सीसीटीवी कैमरे पर होगी नजर, एक लाख स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत निरंकारी समागम : 600 सीसीटीवी कैमरे पर होगी नजर, एक लाख स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
निरंकारी समागम स्थल पर स्वयंसेवकों के साथ बैठक करते डीसी और एसपी। स्रोत : मिशन
-79वें संत निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रशासन अलर्ट
-उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
समालखा। भोड़वाल माजरी में आयोजित होने वाले 79वें वार्षिक संत निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे समागम परिसर में 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए करीब एक लाख स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। भोड़वाल माजरी में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय विशाल संत समागम में देश-विदेश से सात-आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन इसको देखते हुए अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति, पेयजल, परिवहन और स्वच्छता सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि समागम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी यातायात सुरेश सैनी और जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
42 स्थानों पर बनाई पार्किंग
संत निरंकारी समागम स्थल करीब 700 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पूरे मैदान को चार मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। यहां 42 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनको विशिष्ट नाम दिए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ियां खड़ी करने में आसानी होगी। हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाली बसों के लिए अलग बस स्टॉप और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की है।
दो शिफ्टों में तैनात रहेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पूरे समागम क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे रहेगी। दिन और रात की दो अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रमुख स्थानों पर पुलिस पोस्ट स्थापित की हैं और यातायात को निर्बाध रखने के लिए रूट डायवर्जन व दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।
110 बेड का अस्पताल और चार विशाल लंगर हॉल तैयार
समागम परिसर में चार विशाल लंगर स्थल और 22 कैंटीन स्थापित की हैं। स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने के लिए परिसर में ही 110 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त अग्निशमन विभाग द्वारा 10 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध बिजली, स्वच्छ पेयजल, प्रतीक्षालयों की नियमित सफाई और वाई-फाई कूपन उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।
25