फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sant ceremony concluded with discourses and Bhandara of saints

संतों के प्रवचन व सत्संग, भजन एवं विशाल भंडारे के साथ बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ संत समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sant ceremony concluded with discourses and Bhandara of saints
पानीपत। श्री सदगुरु कबीर जनसेवा समिति ने श्री सदगुरु कबीर आश्रम 68 ग्रीन पार्क तहसील कैंप में रविवार को सदगुरु कबीर प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया। श्री सदगुरु कबीर आश्रम का वार्षिकोत्सव सुबह गुरु महिमा पाठ के साथ शुरू होकर सच्चाई के प्रतीक सफेद रंग झंडा ध्वजारोहण कर सत्संग, भजन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। समारोह वंशचार्य सद्गुरु पंथ हजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब आचार्य कबीरपंथ कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा के आशीर्वाद से प्रति वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अबकी बार मुख्य रूप से मध्य प्रदेश बाधवगढ़ के महंत हरिदास साहेब और उनकी संत मंडली ने सात्विक यज्ञ, चौका, आरती कराया। संत समारोह में हरिद्वार और गद्दी दरबार किरठल के महंत ब्रह्मदास साहेब, पानीपत परमहंस कुटिया के महंत ज्ञानेश्वर दास साहेब, महंत गंगादास साहेब के साथ काफी संख्या में साधु-संत उपस्थित थे।
विज्ञापन

कबीर मंदिर में समारोह का शुभारंभ मुख्याथिति गांव सुताना के सरपंच और समाजसेवी कर्मवीर पवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सात्विक यज्ञ चौका आरती के मुख्याथिति समाजसेवी और आर्मी से सेवानिवृत्त डॉ. जगबीर पवार ने संतों का स्वागत किया। भंडारे और लंगर का उद्घाटन मुख्याथिति और समाजसेवी पार्थ सिंह ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed