फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation workers protested by turning brooms upside down

Panipat News: सफाई कर्मियों ने झाड़ू उल्टी कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested by turning brooms upside down
पानीपत। नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को 11वें दिन जीटी रोड और शहर के इंसार बाजार में उल्टी झाडू कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं समालखा नगरपालिका के कर्मचारियों ने कार्यालय के नीचे धरना प्रदर्शन किया। समालखा में करीब 200 टन कूड़ा जमा है। पानीपत में तीन प्राइवेट एजेंसियों के चलते समस्या कुछ कम हुई है। इन सबके बीच शहर में भी करीब 100 टन कूड़ा पड़ा है। निगम क्षेत्र के 484 और समालखा नगर परिषद के 90 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। यूनियन ने हड़ताल 14 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इनके साथ दमकलकर्मियों ने भी हड़ताल की।जनवादी महिला समिति ने सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक कर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। जनवादी महिला समिति पानीपत जिला अध्यक्ष पायल और सहसचिव सावित्री ने ने कहा कि प्रदेशभर में पिछले 34 दिन से फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) के कर्मचारी और 11 दिन से नगरपालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति इस हड़ताल का पुरजोर समर्थन करती है। उन्हाेंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करने वाले दमकल कर्मी और शहरों को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारी आज भीषण गर्मी में सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध प्रथा और कौशल रोजगार निगम के जरिए कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है। वेतन विसंगतियों और नौकरी की असुरक्षा का सीधा असर उनके परिवारों और बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed