फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sangharsh Morcha demands to make the municipality a city council

Panipat News: मतलौडा में जल्द लगेंगे पांच पावर हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Sangharsh Morcha demands to make the municipality a city council
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र के पांच गावों में जल्दी ही 33 केवीए के पावर हाउस लगाए जाएंगे। बिजली निगम को सरकार से इन प्रोजेक्ट की मंजूरी भी मिल चुकी है। बिजली व्यवस्था में सुधारीकरण के चलते सरकार यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन

पावर हाउस से बिजली लाइनों की लंबाई कई कई किलोमीटर होने के कारण थोड़ी सी हवा चलते या बारिश आते ही लाइनें ब्रेक डाउन होती रहती हैं। जिससे उपभोक्ता तो परेशान होता है ही साथ ही बिजली कर्मचारियों के लिए सिरदर्दी बनी रहती हैं। इसलिए सरकार ने क्षेत्र में पांच पावर हाउस लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यहां-यहां बनेंगे पावर हाउस



मतलौडा सब डिविजन के एसडीओ सत्यवान कादियान ने बताया कि मतलौडा क्षेत्र के पांच गावों में 33 केवीए क्षमता के पावर हाउस लगेंगे। इनमें गांव कवी, थिराना, आसनकलां, अदियाना व लोहारी में 33 केवीए पावर हाउस जल्दी ही लगेंगे। इनमें थिराना गांव में पावर हाउस का काम शुरू हो चुका है। अगले एक महीने में पावर हाउस बनकर तैयार हो जाएगा। कवी गांव में मतलौडा रोड़ पर मंदिर के पास पावर हाउस बनेगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। आसनकलां में भी पावर हाउस लगाने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह अगले एक साल के अंदर बनकर तैयार होगा। अदियाना व लोहारी में पावर हाउस लगाने के लिए प्रोसेस चला हुआ है। इनके एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। अगले एक साल में यह पावर हाउस बनकर तैयार होंगे। एसडीओ ने बताया कि लोहारी, आसनकलां, थिराना की ओर इंडस्ट्रीज लग चुकी है। इंडस्ट्रीज एरिया होने के कारण यहां आए रोज फैक्ट्री बन रही है। जहां पर बड़ी मात्रा में बिजली खपत होती है। फैक्ट्री को सुचारू रूप से बिजली देना भी सरकार का मकसद है। इस उद्देश्य से भी सरकार इन गावों में पावर हाउस लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed