{"_id":"680af7933066cf3a4b485e6960ae9596","slug":"samalkha-reservation-center-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा में जल्द ही शुरू होगा रिजर्वेशन केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा में जल्द ही शुरू होगा रिजर्वेशन केंद्र
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी अंत जल्द ही हो जाएगा। इसको लेकर रेलवे विभाग की ओर से सभी टेस्टिंग पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही टिकट रिजर्वेशन केंद्र खुल जाएगा।
इससे पूर्व लोगों को टिकट बुक कराने के लिए पानीपत और सोनीपत जाना पड़ता था। हलके के लोग आरक्षण केंद्र को लेकर काफी समय से मांग करते चले आ रहे थे। समालखा से रोजाना करीब पांच हजार यात्री रेल के माध्यम से अपने गंतव्य को जाते हैं। साथ ही नौकरियां करने वालों की संख्या भी काफी है।
हर महीने लाखों रुपये का राजस्व समालखा से रेलवे को मिल रहा है। इसके बावजूद भी टिकट बुक करवाने के लिए स्थानीय लोगों को पानीपत व सोनीपत जाना पड़ता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
लोग आरक्षण केंद्र खुलवाने की मांग को कई बार सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के सामने रख चुके थे। साथ ही गत दिनों सांसद के साथ ही दैनिक रेलयात्री एसोसिएशन, समालखा ने रेलमंत्री से मिलकर आरक्षण केंद्र तथा मेल ट्रेन रूकवाने की मांग की थी।
जिसे पूरा करते हुए जल्द ही समालखा में आरक्षण केंद्र से टिकट बुकिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में आरक्षण केंद्र खुल जाएगा और इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इसको लेकर टेस्टिंग भी विभाग द्वारा की जा चुकी है। आरक्षण केंद्र खोले जाने की मांग को पूरा होने पर रेलयात्री एसोसिएशन के संजीव अनेजा, रोहताश चौहान, जयकुंवार शर्मा, मनोज बंसल, सुमित कुमार, विकास जैन आदि ने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को काफी सहूलियत होंगी। स्टेशन पर आरक्षण केंद्र जल्द खुलने के साथ ही लोगों ने दूसरी टिकट खिड़की की वर्षों से लंबित पड़ी मांग को भी पूरा करने की अपील की है।
राजेश, विकास, संजीव अनेजा, रोहताश चौहान ने बताया कि एक ही टिकट खिड़की होने के कारण स्टेशन पर टिकट लेने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार तो टिकट लेने के चक्कर में उनकी गाड़ी भी छूट जाती है।