फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samalkha Municipality meeting today, 42 agendas proposed

Panipat News: समालखा नगरपालिका की बैठक आज, 42 एजेंडे प्रस्तावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Samalkha Municipality meeting today, 42 agendas proposed
समालखा। समालखा नगर पालिका हाउस की बैठक मंगलवार को होगी। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक 42 एजेंडे प्रस्तावित किए हैं। इन पर खुलकर चर्चा होगी। इसके साथ सीएम की घोषणा के रुके कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें कई पार्षद कई गंभीर मुद्दे भी उठा सकते हैं। ऐसे में हंगामा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पहले 26 नवंबर 2023 को समालखा अनाज मंडी में आयोजित रैली में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समालखा नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद पालिका की सीमा वृद्धि की गई ओर प्रदेश सरकार द्वारा बाकायदा इसकी अधिसूचना 11 जून को जारी की जा चुकी है। अब समालखा नगर पालिका हाउस में इसका प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाना है। समालखा नगर पालिका के पार्षद इसको लेकर गंभीर दिखाई नहीं देते। विधानसभा चुनाव से पहले दो-तीन बार काॅल की गई। पालिका मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा जा चुका है। लेकिन कोरम पूरा न होने की वजह से बैठक नहीं हो पाई। नगर परिषद बनाने का मामला चेयरमैन और पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते पिछले एक साल से लटका पड़ा है। पिछले महीने समालखा से पहली बार भाजपा से विधायक बनें मनमोहन भड़ाना ने पालिका कार्यालय पहुंच नगर पालिका अधिकारियों, चेयरमैन व पार्षदों के साथ बैठक कर उनके बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया। विधानसभा चुनाव के बाद समालखा नगर पालिका हाऊस की बैठक हो रही है जिसमें शहर के विकास कार्यों को गति देने के साथ साथ सीएम घोणा में शामिल रेलवे पार्क, गोल्डन पार्क के सौंदर्यकरण के अलावा पंजाबी धर्मशाला के निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति के प्रस्ताव प्रस्तावित है। जिन्हें चर्चा के बाद पारित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed