फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sai Baba was anointed with 1008 liters of milk, curd and butter

Panipat News: साईं बाबा का 1008 लीटर दूध, दही, मक्खन से किया अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba was anointed with 1008 liters of milk, curd and butter
पानीपत। उझा रोड स्थित श्री शिरड़ी साईं बाबा मंदिर में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के चौथे दिन बाबा का 1008 लीटर दूध, दही, मक्खन, शहद, चंदन, गुलाब जल और गंगा जल से अभिषेक किया। इस दौरान सांई विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्ति का संदेश दिया। ये जानकारी समिति के प्रमुख सदस्य टीटू कालड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय दुग्धाभिषेक के बाद महाआरती में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांड़ा और मेयर कोमल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे की व्यवस्था की गई। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद चखा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कनिका गुप्ता और दोपहर को सांई पालकी कार्यक्रम में वार्ड नंबर 15 से पार्षद अमित नारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर निवेदक एवं कार्यकारी प्रधान सतनारायण गुप्ता, महासचिव कृष्ण गुलाटी, खजांची रमन टक्कर, रामलाल हंस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed