फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sadhu Karmajit was killed in a quarrel over a liquor party

Panipat News: शराब पार्टी में हुए झगड़े की रंजिश में की थी साधू कर्मजीत की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sadhu Karmajit was killed in a quarrel over a liquor party
कुटिया में आग लगने से जले संदूक में रखे मृतक कर्मजीत के कपड़े। जीआरपी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शराब पार्टी में हुए झगड़े की रंजिश में साधू कर्मजीत की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है। वहीं जीआरपी थाना पुलिस ने साधू कर्मजीत की हत्या के मामले में 14 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। जीआरपी की टीम ने बुधवार को एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए।
इसके बाद मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कहासुनी होने पर कुटिया में आग लगाना स्वीकार किया है। 5 नवंबर को पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कच्ची फाटक रेलवे लाइन के पास साधू कर्मजीत की कुटिया में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर जीआरपी थाना और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। कुटिया में लगी आग से कर्मजीत सिंह झुलस गए थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर 9 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई थी। कर्मजीत की मौत के बाद उनके पिता महावीर निवासी गंगाराम कॉलोनी ने जीआरपी थाने में शिकायत दी थी। जीआरपी थाना पुलिस उसी समय से मामले की जांच करने की बात कहते हुए परिजनों को टरकाती रही। मंगलवार को परिजनों ने एक बार फिर थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बुधवार दोपहर को एक बार फिर पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और कुटिया का गहनता से निरीक्षण किया। आस-पास के लोगों से बात की और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पार्टी के बाद हुई कहासुनी की रंजिश में उसने कुटिया में आग लगा दी थी।

कुटिया में आग लगने से जले संदूक में रखे मृतक कर्मजीत के कपड़े। जीआरपी

कुटिया में आग लगने से जले संदूक में रखे मृतक कर्मजीत के कपड़े। जीआरपी

कुटिया में आग लगने से जले संदूक में रखे मृतक कर्मजीत के कपड़े। जीआरपी

कुटिया में आग लगने से जले संदूक में रखे मृतक कर्मजीत के कपड़े। जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed