फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachkhand Express arrives four hours late; passengers inconvenienced

Panipat News: चार घंटे की देरी से आई सचखंड एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express arrives four hours late; passengers inconvenienced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के देरी से आने पर यात्रियों को तीन से चार घंटे तक स्टेशन पर ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से आई। इस कारण कई यात्रियों को निराश होकर अपने गंतव्य को वापस लौटना पड़ा। साथ ही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। फाजिल्का एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर आई और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी मंगलवार को तीन घंटे की देरी से आई।
यात्री मुकेश, राम प्रकाश और लोकेश ने बताया कि वह पंजाब जाने के लिए परिवार सहित स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन कई घंटों के इंतजार के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। इस कारण उन्हें कई घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने ऐसी स्थिति में रेलवे अधिकारियों से पहले ही पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वर्जन :
स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे रूटों की ट्रेनों की पासिंग और रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें देरी से आ पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रही प्रभावित :
अप लाइन : स्वराज एक्सप्रेस सुबह 40 मिनट की देरी से आई। शान-ए-पंजाबा एक्सप्रेस सुबह 2:04 घंटे की देरी से आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 1:08 घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ सुपर फास्ट 50 मिनट की देरी से आई।

सचखंड एक्सप्रेस 3:02 घंटे की देरी से आई। फाजिल्का एक्सप्रेस 3:25 घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:06 घंटे की देरी से आई।
डाउन लाइन :
सचखंड एक्सप्रेस 4:06 घंटे की देरी से आई। पश्चिम एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed