{"_id":"667b7748fa091ad87405ad86","slug":"rs-26-lakh-looted-from-gujarat-company-employee-at-knife-point-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120150-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गुजरात की कंपनी के कर्मी से चाकू के नोक पर लूटे 26 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गुजरात की कंपनी के कर्मी से चाकू के नोक पर लूटे 26 लाख
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास गुजरात की कंपनी के कर्मी से कार सवार दो बदमाशों ने 26 लाख रुपये लूट लिए। कर्मी गोहाना व रोहतक से कंपनी का कैश लेकर पानीपत लौटा था। वह सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड से सेक्टर 12 स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। वह सिवाह बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठा था। बदमाशों ने रॉन्ग साइड आकर कार अड़ाकर ई-रिक्शा को रुकवाया और कर्मी को थप्पड़ मारकर उस पर चाकू तान दिया। बदमाश उससे 26 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआई टू व सीआईए थ्री की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। गुजरात के पाटन जिले के गांव भदरड़ा निवासी जयेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 12 में किराए पर रहता है। पानीपत का मुकेश और गोविंद गुजरात की कंपनी के कैश कलेक्शन अधिकारी हैं। गुजरात की कंपनी हरियाणा में माल का निर्यात करती है। वह कंपनी का कैश एकत्रित करता है। वह मंगलवार सुबह कैश एकत्रित करने के लिए रोहतक व गोहाना गया था। वह वहां से उद्यमियों से 26 लाख रुपये की पेमेंट लेकर सुबह पौने 11 बजे पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर उतरा था। उसने सारी पेमेंट अपने बैग में डाली थी। उसने बस स्टैंड से ई- रिक्शा ली। वह ई-रिक्शा से सेक्टर 12 स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक एक्सयूवी कार आई। कार चालक ने ई- रिक्शा के सामने कार अड़ा दी। इसमें से दो युवक उतरे। इन युवकों ने उसको थप्पड़ मारे। एक युवक ने उस पर चाकू तान दिया और उससे बैग छीन लिया। यह कार सवार रॉन्ग साइड से सिवाह गांव की ओर फरार हो गए। इसके बाद उसने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। अब सीआईए की टीमें जयेश से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
जयेश के साथ जिस प्रकार से लूटपाट की वारदात हुई है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों को जयेेश के बारे में सारी जानकारी दी थी। जयेश किस समय किस वाहन में बस स्टैंड से आ रहा है। इसकी भी जानकारी बदमाशों को रही होगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
यह उठ रहे सवाल-
- जयेश ने पुलिस को बताया कि वारदात सुबह 11 बजे हुई। सवाल उठ रहा है कि उसने पुलिस को दो बजे तक सूचना क्यों नहीं दी।
- वह 26 लाख रुपये कैश बैग में लेकर क्यों आया।
- वह अकेला यह पेमेंट लेकर आया और ई- रिक्शा में इस पेमेंट को लेकर सेक्टर 12 के लिए चला। पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के मैनेजर को गुजरात से यहां बुलाया गया है। उनके आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा।