फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 1.25 lakh looted from petrol pump; salesman's head smashed for resisting.

Panipat News: पेट्रोल पंप पर सवा लाख की डकैती विरोध पर सेल्समैन का सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.25 lakh looted from petrol pump; salesman's head smashed for resisting.
बबैल रोड ​स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते बदमाश। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला पुलिस के सेक्टर-13/17 थाना क्षेत्र में बबैल रोड स्थित शिव पेट्रोल पंप पर वीरवार देर रात करीब सवा 12 बजे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए छह-सात बदमाशों ने पेट्रोल पंप से करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ बेरहमी से मारपीट की और देसी कट्टे के बट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
घायल सेल्समैन को उपचार के लिए पानीपत के आर्टिओस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी कार की टंकी भी खुद मशीन चलाकर फुल कर गए। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबैल गांव निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से गांव के ही राकेश कुमार के शिव पेट्रोल पंप (इंडियन ऑयल) पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। वीरवार रात करीब 12:10 बजे वह पंप के कार्यालय के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान राजा खेड़ी रोड की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार आकर रुकी। वह तेल भरने के लिए कार के पास पहुंचा तो कार से मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे छह-सात युवक नीचे उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट्टे के बट से हमला, खुद ही मशीन चलाकर भरवाया तेल
नरेश के अनुसार, तीन बदमाशों ने उतरते ही उसे पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य कार्यालय में घुस गए। बदमाशों ने देसी कट्टे के बट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के दौरान बदमाशों ने खुद ही मशीन चलाकर अपनी कार की टंकी फुल कर ली। इतना ही नहीं, दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। उन्होंने सेल्समैन का आईफोन-15 जमीन पर पटककर तोड़ दिया और कार्यालय में लगी एलईडी स्क्रीन भी क्षतिग्रस्त कर दी।

काउंटर से 1.25 लाख रुपये लेकर राजा खेड़ी की ओर भागे
नरेश ने बताया कि बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में सवार होकर राजा खेड़ी की ओर भाग गए। उनके जाने के बाद जब कार्यालय के काउंटर की जांच की गई तो उसमें रखे करीब 1.25 लाख रुपये गायब मिले।
इसके बाद पंप के पीछे सो रहे मालिक राकेश कुमार को जगाकर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और सेक्टर-13/17 थाना पुलिस के एएसआई सोनू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


वर्जन
पुलिस ने घायल सेल्समैन के अस्पताल में बयान दर्ज कर दिए हैं। इसमें बीएनएस की धारा 310 (2), 311, 324 (4), 351 (3) और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।



दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-13-17।

बबैल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते बदमाश। संवाद

बबैल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed