{"_id":"696948c48b2929e4ac01d6ef","slug":"rpf-nabs-minor-accused-of-stone-pelting-on-two-trains-panipat-news-c-244-1-pnp1011-150631-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो ट्रेनों पर पथराव के नाबालिग आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो ट्रेनों पर पथराव के नाबालिग आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा
Fri, 16 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। वंदे भारत एक्सप्रेस (26462) और शताब्दी एक्सप्रेस (12005) पर ट्रेनों पर पथराव एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी ने दो अलग-अलग घटनाओं में वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया था। जांच के बाद इन दोनों मामलों की कड़ी जुड़ते हुए आरपीएफ ने 15 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। पहली घटना 16 नवंबर को हुई थी। उस दिन वंदे भारत एक्सप्रेस जब रेलवे जंक्शन क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी यात्री कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा। पत्थर लगने से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई, इसके बाद 29 दिसंबर को दूसरी घटना हुई। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। ट्रेन के शीशे से पत्थर टकराने की आवाज सुनते ही कोच में बैठे यात्रियों ने इसकी जानकारी दी।
आरपीएफ को स्थानीय स्तर पर सूचना मिली, जिसके आधार पर बुधवार को रेलवे लाइन के पास से एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने दोनों ही घटनाओं में पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की, इसके बाद किशोर के परिजनों को बुलाया गया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
दो ट्रेनों पर पथराव के नाबालिग आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। ट्रेनों पर पथराव न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। किशोर के परिजनों को बुलाया गया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ।