फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rour divert

आठ एक्सप्रेस ट्रेनें रही रद, चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट

Fri, 09 Oct 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन भी परेशानी भरा रहा। अमृतसर में किसानों द्वारा मांगों को लेकर रेलवे  ट्रैक जाम किए जाने के कारण रेलवे द्वारा अप व डाउन की आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया गया। जबकि चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। ट्रेनों के रद के चलते रेल यात्रियों को नई दिल्ली व अमृतसर की ओर सफर करने में दिक्कतें उठानी पड़ी। दिल्ली की तरफ 12926 पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन शाम को ही रवाना हो पाई। ऐसे में रेल यात्रियों को कई घंटो तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। अमृतसर की ओर जाने के लिए सुबह से पूछताछ केंद्र पर रेल यात्रियों का जमावाड़ा लगा रहा। ऐसे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।यात्री बलविंद्र, कुलदीप, तजेंद्र सिंह, सुखदीप कौर आदि ने बताया कि ट्रेनें कैंसल होने के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। अब लगता है बस का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग के चलते चार एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट
पलवल के असावती स्टेशन पर रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते चार एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर-नांदेड, उधमपुर कोटा, चंडीगढ़ कोचिव्वाली, कालका श्रीनगर शिरडी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। जिसके चलते रेल यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ी। क्योंकि ये ट्रेन नई दिल्ली से पहले ही डायवर्ट की गई है।
विज्ञापन

ये ट्रेन रही रद
11057, 58- दादर एक्सप्रेस अप व डाउन
12497, 98 -शांने पंजाब एक्सप्रेस
15707,08 -आम्रपाली एक्सप्रेस अप व डाउन
12459,60 -सुपर एक्सप्रेस अप व डाउन

परेशानी उठानी पड़ेगी
पलवल में नॉन इंटरलोकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जबकि पंजाब से आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें शुक्रवार को रद रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed