फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rohtak tops in sex ratio in Haryana

हरियाणा: लिंगानुपात में रोहतक अव्वल, सोनीपत अंतिम, दूसरे से नौवें स्थान पर लुढ़का पानीपत

Fri, 21 Jan 2022 04:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 04:00 AM IST
सार

हरियाणा में लिंगानुपात में पानीपत दूसरे से नौवें स्थान पर लुढ़क गया। वहीं 2020 में पानीपत 945 अंक के साथ दूसरे स्थान पर था। 

विज्ञापन
Rohtak tops in sex ratio in Haryana
लिंगानुपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लिंगानुपात में इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है। पानीपत का लिंगानुपात लगातार हिचकोले खा रहा है। 2021 में पानीपत का लिंगानुपात 27 अंक गिरकर 918 पर आ गया है। 2021 में पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में नौवें स्थान पर आ गया जबकि 2020 में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था।

विज्ञापन


इससे पहले 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ पहले स्थान पर था। यानी एक हजार लड़कों पर जिले में 945 लड़कियां थी। पानीपत के गिर रहे लिंगानुपात के कारणों का पीएनडीटी टीम मंथन कर रही है। इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेटियों को कोख में मरवाने व लिंग जांच के लिए पानीपत बदनाम रहा है। इसी वजह से 22 फरवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। तब यहां का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 793 लड़कियों का था। प्रदेश में पानीपत का नंबर 18वां था, साढ़े छह साल बाद हालात तो बदले हैं। लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार ऊपर-नीचे होता लिंगानुपात स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में छापेमारी में भी रही कमी

2021 में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा छापेमारी भी कम की गई है। साल भर में 10 स्थानों पर छापेमारी कर लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें साल भर कोविड की ड्यूटी में व्यस्त रहीं, ये ही कारण है कि पीएनडीटी की टीमें लिंगानुपात के लिए काम नहीं कर पाई।

2015 से अब तक पानीपत प्रदेश में किस स्थान पर रहा

साल     लिंगानुपात    स्थान

  • 2015     837         10 वां
  • 2016     912         15 वां
  • 2017     945         पहला
  • 2018     900        17वां
  • 2019     939         तीसरा
  • 2020     945         दूसरा
  • 2021     918         नौवां

2021 में माह-दर-माह लिंगानुपात

माह         लिंगानुपात

  • जनवरी      948
  • फरवरी       967
  • मार्च          976
  • अप्रैल        953
  • मई           939
  • जून          937
  • जुलाई       933
  • अगस्त      926
  • सितंबर      930
  • अक्तूबर     922
  • नवंबर        918
  • दिसंबर      920


जिला           लिंगानुपात           स्थान

  • रोहतक          945                पहला
  • पंचकूला         930                दूसरा
  • सिरसा           929                 तीसरा
  • नूंह               926                 चौथा
  • हिसार             925                 पांचवां  
  • जींद              923                  छठां
  • कुरुक्षेत्र           921                 सातवां
  • चरखीदादरी       919                आठवां  
  • पानीपत            918                नौवां  
  • यमुनानगर          914                दसवां    

लिंगानुपात को बेहतर करने का प्रयास कर रहे 

स्वास्थ्य विभाग की टीम को जहां से भी लिंग जांच की जानकारी मिलती है, वहां छापेमारी की जाती है। पीएनडीटी की टीमें फील्ड में अपना काम कर रही है। गुप्तचरों को भी सक्रिय रखा गया है। पानीपत का लिंगानुपात कैसे गिर रहा है, इस पर मंथन चल रहा है। - डॉ. अमित कुमार, इंचार्ज, पीएनडीटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed