{"_id":"61f445aa6815b565de1aea6b","slug":"rohtak-s-monica-won-the-music-playing-competition-panipat-news-knl973086137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत वादन प्रतियोगिता में रोहतक की मोनिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत वादन प्रतियोगिता में रोहतक की मोनिका ने मारी बाजी
पानीपत। सितार वादक में मोनिका ने पाया प्रथम स्थान।
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगीत वादन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय संगीत वादन प्रतियोगिता हुई। सितार वादन में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की छात्रा मोनिका ने बाजी मारी। तबला वादन में आईबी कॉलेज के छात्र जसप्रीत सिंह ने द्वितीय और हारमोनियम वादन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लक्ष्य तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि संगीत मानव जीवन का अभिन्न अंग है। प्राचीन समय से ही नहीं बल्कि जब से इस दुनिया का निर्माण हुआ तब से ही संगीत का प्रभाव मनुष्य जीवन में रहा है। संगीत मनोरंजन का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। संगीत की शुरुआत मनुष्य की उत्पत्ति से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में प्रो. रामदिया, प्रो. धर्म सिंह ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई। तकनीकी कार्यभार प्रो. अश्वनी गुप्ता और प्रो विनय भारती ने संभाला।
पानीपत। जसप्रीत सिंह दूसरा स्थान- फोटो : Panipat
पानीपत। लक्ष्य तिवारी ने तीसरा स्थान ।- फोटो : Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।