फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   robbry

आंदोलन में जा रहे किसान नेता का अपहरण कर कार लूटी, पानीपत में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
robbry
robbry - फोटो : Panipat
करनाल के गांव बसताड़ा के पास से चार बदमाशों ने किसान का अपहरण कर लिया। बदमाश किसान की गाड़ी में ही उसको बंधक बनाकर बैठ गए। रात ढाई बजे बदमाशों ने किसान की कार लूटकर उसको पानीपत में गांव सिवाह के पास छोड़ दिया। बदमाश किसान की कार, चांदी का कड़ा व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। किसान दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। अब सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के मोगा का रहने वाला आकाशदीप बुधवार रात को किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहा था। वो करनाल टोल प्लाजा पर चाय पीने के लिए वो रुका था। इसी दौरान एक कार में चार युवक आए। इनमें दो युवक आकाशदीप की कार में बैठ गए। आकाशदीप को कार में ही बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाश उसे कार में गांव सिवाह के पास ले आए और उसको बाहर फेंक दिया। बदमाश उसकी वर्ना कार, मोबाइल व चांदी का कड़ा लूट ले गए। इस लूट को अंजाम देने का शक हाईवे गैंग पर है। जो पहले भी करनाल और पानीपत में कई कार चालकों से कार लूट चुकी है। इस गैंग के दो सदस्य पानीपत पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस जेल में बंद उन बदमाशों से इस वारदात के बारे में पूछताछ कर सकती है। पुलिस जीटी रोड पर लगे कैमरों की मदद से बदमाशों की कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस बारे में सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजबीर का कहना है कि उन्होंने मामले में केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कियरा जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed