फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways strike from thirteen

रोडवेज की हड़ताल तेरह से

Tue, 05 Nov 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 05 Nov 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways strike from thirteen
पानीपत में रोडवेज यूनियनों ने प्रदेश के 3519 प्राइवेट परमिटों के विरोध में 13 और 14 नवंबर को हड़ताल रखेगी। यूनियनों ने परिवहन विभाग के महानिदेशक को नोटिस देकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस बार इंटक यूनियन भी हड़ताल में शामिल होगी। इससे रोडवेज अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। रोडवेज के इतिहास में इंटक ने इन परिस्थितियाें में पहली बार हड़ताल को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ और इंटक समेत अन्य यूनियनों ने मंगलवार को रोडवेज डिपो स्थित कार्यालय में बैठक की और 13 और 14 नवंबर की हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई। हरियाणा रोडवेज इंटक के प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह मलिक, महासंघ के डिपो प्रधान सतीश पंवार और सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुलतान लठवाल ने कहा कि रोडवेज यूनियन प्रदेश के 3519 मार्गों पर प्राइवेट बसों को चलाने का विरोध करती है और एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद सिंह मलिक ने बताया कि पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा है और हर जोन की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार की अनदेखी से यूनियन को 13 और 14 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यूनियन 11 मांगों को सरकार के सामने रख रही है। इनमें एक नई मांग रोडवेज का अलग से भर्ती बोर्ड गठित करना है।

छह से बारह तक करेंगे जागरूक
रोडवेज यूनियनों की हड़ताल इस बार परेशानी देने वाली होगी। सभी यूनियनों ने मिलकर एक साथ हड़ताल करने का फैसला लिया। इसके लिए पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा है। ये सब लोग छह से 12 नवंबर तक कर्मचारियों को जागरूक करेंगे। आजाद सिंह मलिक ने बताया कि दलबीर किरमारा, दलबीर नेहरा, रामफल देशवाल, दिलबाग गिल, इंद्र सिंह और महाबीर मेहरा को सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, कैथल, नरवाना, टोहाना, जींद और सफीदो की जिम्मेदारी सौंपी है।


आजाद मलिक, हरिनारायण शर्मा, शरबत पूनिया, पहल सिंह, रतन सिंह और आजाद गिल को चंडीगढ़, पंचकूला, कालका, अंबाला, नारायणगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पेहवा, पानीपत व करनाल, धर्मबीर हुड्डा, वीरेंद्र धनखड़, अजय शर्मा, जय भगवान कादियान, रमेश और जयबीर कादियान को भिवानी, तोशाम, लोहारू, दादरी, नारनौल, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत, गोहाना और रोहतक और जगमोहन आंतिल, विनोद शर्मा, रामनिवास राणा, यशपाल यादव, आनंद शर्मा और बचूमन को गुड़गांव, नूंह, रेवाड़ी, एचआरईसी गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली डिपो की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed