फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways geared up for Diwali and Bhaiya Dooj

Panipat News: दिवाली और भैया दूज को लेकर रोडवेज ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways geared up for Diwali and Bhaiya Dooj
पानीपत। दिवाली और भैया दूज को लेकर रोडवेज ने बसों को लेकर कमर कस ली है। लोकल रूटों के साथ अंतर जिला रूटों पर बसों विशेष संचालन रहेगा। यहां जरूरत के हिसाब से बसों के चक्कर भी बढ़ाए जा सकते हैं। डिपो अधिकारियों ने इसकाे लेकर चालक व परिचालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली व भैया दूज पर हर कोई अपने घरों को आ रहा है। अगले दो दिनों में ऐसे यात्रियों की संख्या और बढ़ जाएगी। पानीपत डिपो में 124 बस हैं। जिसमें लोकल से लंबे रूट वाली बसें शामिल हैं। यहां से दूसरे प्रदेशों के साथ दूसरे जिलों व लोकल रूटों पर बसों को चलाया जाता है।
विज्ञापन

बसों के रूटों में नहीं किया बदलाव
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बसों के रूट में किसी प्रकार कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों के रूट में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बस अपनी समय सारिणी के आधार पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा किसी रूट पर यात्रियों के अधिक होने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ सिटी बस सर्विस पर भी अधिकारियों ने फीडबैक लिया है। संबंधित चालक और परिचालक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उनको सुबह व देर रात के सभी चक्कर लगाने बारे में हिदायत दी है। इसके साथ शहर में कई बार जाम की स्थिति होने पर सावधानी से बसों को चलाने बारे कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
रोडवेज डिपो के यातायात निरीक्षक सतीश पवार ने बताया मिक त्योहारों में बसों के रूट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लंबे रूट की बसें पूर्व निर्धारित रूट व समय पर चलाई जाएंगी। अंतर जिला रूटों के साथ लोकल रूटों पर बसों की सुविधा पर्याप्त रहेगा। चालक और परिचालकों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed