{"_id":"63958785df94202a700ea1bf","slug":"roadways-bus-hit-two-passengers-standing-on-road-on-gohana-road-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: रोडवेज बस ने ओवरटेक कर सड़क किनारे खड़े दो यात्रियों को मारी टक्कर, छह ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: रोडवेज बस ने ओवरटेक कर सड़क किनारे खड़े दो यात्रियों को मारी टक्कर, छह ने भागकर बचाई जान
Sun, 11 Dec 2022 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:02 PM IST
सार
गोहाना की तरफ से रोहतक डिपो की रोडवेज बस एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में आई और सड़क पर खड़े युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह मुंह के बल सड़क पर जा गिरे। लोगों ने उन्हें सरदाना अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में गोहाना रोड पर निजी अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर खड़े दो यात्रियों को टक्कर मार दी। पास खड़े 6 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद कृष्णपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
शास्त्री कॉलोनी निवासी हर्ष शर्मा ने बताया कि वह देवगिरी फैक्टरी में काम करता है। रविवार सुबह वह फैक्टरी जाने के लिए घर से पैदल निकला था। जब वह गोहाना रोड पर सरदाना अस्पताल के सामने पहुंचा तो वहां पहले से ही एक बाइक चालक और खड़ा था।
विज्ञापन
इसी बीच गोहाना की तरफ से रोहतक डिपो की रोडवेज बस एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में आई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह मुंह के बल सड़क पर जा गिरे। लोगों ने उन्हें सरदाना अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कृष्णपुरा चौकी इंचार्ज यशपाल ने बताया कि रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है, घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है, बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हादसे में घायल हुए बाइक चालक की पहचान ब्रिज राज के रूप हुई है। दोनों को सिर और मुंह पर टांके लगे है।