फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways bus collides with pole while trying to save a car, 14 passengers including two children injured

Panipat News: कार को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई रोडवेज बस, दो बच्चों समेत 14 यात्री घायल

Fri, 19 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with pole while trying to save a car, 14 passengers including two children injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इसराना (पानीपत)। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर टोल प्लाजा पर वीरवार दोपहर करीब एक बजे रोहतक डिपो की बस कार को बचाने के चक्कर में टोल पर लगे पोल से टकरा गई। इस हादसे में बच्चों समेत करीब 14 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद टोल पर अफरातफरी मच गई। घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से इसराना के पास एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। यात्रियों को मुंह, छाती व हाथ पर चोट लगी हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।



बस चालक अजीत सिंह ने बताया कि वह बस लेकर चंडीगढ़ से रोहतक जा रहा था। बस दोपहर करीब एक बजे डाहर टोल पर पहुंची। इस दौरान एक कार चालक ओवरटेक कर बस से आगे आ गया। कार की गति तेज थी। उन्होंने कार को बचाने का प्रयास किया तो बस टोल की लेन के साथ खड़े पोल से टकरा गई। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकालकर एनसी मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान हादसे की सूचना पर इसराना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक और यात्रियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन




ये हुए घायल



घायलों में रोहतक की दो वर्षीय वंशिका, तीन वर्षीय शोर्या, झज्जर के महेश, सेक्टर-18 पानीपत की राजवंती, रोहतक की अन्नू, भिवानी की पूनम, रोहतक की अनु, झज्जर के सुशील कुमार, करनाल के कृष्ण कुमार, करनाल से सुमित्रा, इसराना से कमलेश, कुरुक्षेत्र से नेहा, कुरुक्षेत्र से विकास व करनाल से फूलमती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाहर टोल पर रोहतक डिपो की बस के पोल से टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक या परिचालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस को शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



महिपाल, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed